सरस्वती शिशु मंदिर उच्च. माध्य. विद्यालय पत्थलगांव में प्रबंधकारिणी/ प्राचार्य/ प्रधानाचार्य एक दिवसीय सम्मलेन सम्पन्न

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

सरस्वती शिशु मंदिर उच्च. माध्य. विद्यालय पत्थलगांव में प्रबंधकारिणी/ प्राचार्य/ प्रधानाचार्य एक दिवसीय सम्मलेन सम्पन्न

सरस्वती शिशु मंदिर उच्च. माध्य. विद्यालय पत्थलगांव में प्रबंधकारिणी/ प्राचार्य/ प्रधानाचार्य एक दिवसीय सम्मलेन सम्पन्न





पत्थलगांव। सरस्वती शिशु मंदिर उच्च. माध्य. विद्यालय पत्थलगांव में सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़ प्रांत के  योजनानुसार  रायगढ़ विभाग के  प्रबंधकारिणी/ अध्यक्ष/व्यवस्थापक/कोषाध्यक्ष/  प्राचार्य/प्रधानाचार्य सभी का एक दिवसीय सम्मलेन  आयोजित  हुआ । मचासीन अतिथियों  द्वारा विद्या के देवी मां  सरस्वती ॐ  मां भारती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित  कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । छत्तीसगढ़ प्रांत के प्रादेशिक सचिव विवेक सक्सेना , संगठन मंत्री डॉ देवनारायण साहू , प्रांतीय कोषाध्यक्ष  एवं रायगढ़ विभाग प्रभारी कमल अग्रवाल एल. पी. कटकवार विभाग प्रमुख रायगढ़ विभाग, वीरेंद्र विश्वकर्मा विभाग समन्वयक,पत्थलगांव  विद्यालय  का प्रादुर्भव के साथ 43  वर्षों से विद्यालय के मार्गदर्शन   देने वाले वर्तमान  संरक्षक राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल का मार्गदर्शन  प्राप्त हुआ।

रायगढ़ विभाग के 19 विद्यालयों  से प्रबंधकारिणी ,प्राचार्य, प्रधानाचार्य उपस्थित थे,प्रादेशिक सचिव विवेक सक्सेना जी विद्यालय गुणवत्ता विकास  में समिति की भूमिका  एवं शैक्षिक गुणवत्ता में प्राचार्य प्रधानाचार्यों की भूमिका पर ध्यान केंद्रित करते हुए  सभी का मार्गदर्शन किया,उन्होंने विद्यालय समिति के व्यक्तियों  को शिक्षाविद्,आर्थिक जानकर ,वर्तमान समय के आधारित नवीन तकनीकी  कंप्यूटर ,स्मार्ट प्रोजेक्टर  आदि की जानकारी रखने का मार्गदर्शन किया। अधिकारियों ने शैक्षिक गुणवत्ता ,कौशल विकास ,छात्र संख्या वृद्धि,विषयों के उन्नयन एवं विद्यार्थियों में राष्ट्रीयभाव की जागृति  विषयों  का मार्गदर्शन किया। एल. पी.कटकवार  ने विगत 5 सत्रों के   दशम एवं द्वादश  कक्षा के परीक्षा परिणाम को प्रोजेक्टर के माध्यम से     तुलनात्मक अध्ययन कराया । कमल अग्रवाल ने भी प्रोजेक्टर के माध्यम से  विगत 10 वर्षों के छात्र संख्या  का तुलनात्मक  दृष्टिकोण  के साथ मार्गदर्शन दिया ।कार्यक्रम के समापन सत्र में संगठन मंत्री डॉ देवनारायण साहू  ने सामाजिक समरसता,स्वदेशी का भाव,कुटुंब प्रबोधन,राष्ट्रीय चरित्र,स्व का बोध आदि विषयों पर विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन किया, विद्यार्थियों के कौशल विकास, विद्यालयों का  शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम पर ध्यान केंद्रित करने,हिंदी,गणित,अंग्रेजी शिक्षण उन्नयन में प्राचार्य,प्रधानाचार्यों की  सतत भूमिका  पर ध्यान आकृष्ट करते हुए  मार्गदर्शन दिया। अंत में एल पी कटक वार  ने समिति, आए हुए अतिथियों प्राचार्य,प्रधानाचार्यों का आभार ज्ञापित किया। आयोजक विद्यालय के समितियों द्वारा प्रांतीय अधिकारियों का शाल  द्वारा सप्रेम  भेंट देकर धन्यवाद ज्ञापित किया। आयोजक विद्यालय के संस्था प्रमुख संतोषकुमार पाढ़ी  ने प्रबंधकारिणी के सभी सदस्यों एवं प्राचार्य ,प्रधानाचार्यों को वस्त्र भेंट देकर  धन्यवाद ज्ञापित  किया। अंत में शांति मंत्र के साथ कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई।

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom