जशपुर नगर पालिका के नवनिर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आज, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

जशपुर नगर पालिका के नवनिर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आज, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल

जशपुर नगर पालिका के नवनिर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आज, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल



जशपुर नगर पालिका के नवनिर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आज रविवार 16 मार्च को आयोजित किया जायेगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। यह पहली बार है जब नगर पालिका के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री का आज का कार्यक्रमः

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का 16 मार्च 2025 को जशपुर में निम्नलिखित कार्यक्रम निर्धारित है: एनसीसी फ्लाइंग कैडेट प्रशिक्षण का अवलोकन: सुबह 11:30 से 11:40 बजे तक मुख्यमंत्री आगडीह हवाई अड्डे पर चल रहे एनसीसी के फ्लाइंग कैडेट प्रशिक्षण का निरीक्षण करेंगे। उसके पश्चात नगर पालिका शपथ ग्रहण समारोहः दोपहर 12:00 बजे से 12:55 बजे तक स्वामी आत्मानंद शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण, रणजीता स्टेडियम के पास, जशपुर नगर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके बाद जिला अधिवक्ता संघ शपथ ग्रहण समारोहः दोपहर 1:00 बजे से 2:00 बजे तक मुख्यमंत्री जिला अधिवक्ता संघ जशपुर के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। आज का अंतिम कार्यक्रम सोनी समाज प्रतिभा सम्मान समारोह है दोपहर 2:55 बजे से 3:50 बजे तक मुख्यमंत्री सोनी समाज के प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल होंगे। उक्त कार्यक्रम के बाद रायपुर प्रस्थान करेंगे वे दोपहर 3:55 बजे मुख्यमंत्री जशपुर रक्षित पुलिस लाइन पहुंचकर रायपुर के लिए हेलिकॉप्टर से प्रस्थान करेंगे।

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom