छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के गढ़ बस्तर संभाग को नक्सलवाद से मुक्त कराने के लिए छत्तीसगढ़ में जवानों का अभियान जारी

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के गढ़ बस्तर संभाग को नक्सलवाद से मुक्त कराने के लिए छत्तीसगढ़ में जवानों का अभियान जारी

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के गढ़ बस्तर संभाग को नक्सलवाद से मुक्त कराने के लिए छत्तीसगढ़ में जवानों का अभियान जारी

दो अलग-अलग मुठभेड़ में कुल 30  नक्सली हुवे ढेर, 1 जवान शहीद, 2 जख्मी




डबल इंजन सरकार में मार्च 2026 तक नक्सलियों के समूल सफाए को लक्ष्य को गति देने के मद्देनजर नक्सलियों के गढ़ बस्तर संभाग को नक्सलवाद से मुक्त कराने के लिए छत्तीसगढ़ में जवानों का अभियान जारी है। लगातार नक्सलियों का एनकाउंटर हो रहा है। इससे नक्सलियों के पैर उखड़ रहे हैं। नक्सल मोर्चे पर फोर्स को एक के बाद एक बड़ी कामयाबी मिल रही है। छत्तीसगढ़ में 20 मार्च गुरुवार की दोपहर तक 30 नक्सली ढेर हुए हैं। इनमें बीजापुर जिले के गंगालुर थाना क्षेत्र में पुलिस नक्सल मुठभेड़ में 26  और कांकेर सीमा पर हुई मुठभेड़ में 4 नक्सली मारे गये हैं। दो अलग-अलग मुठभेड़ में कुल 30  नक्सली मारे जा चुके हैं। मारे गए सभी नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मौके से हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए हैं। 

 बस्तर IG सुंदरराज पी. ने बताया कि, बीजापुर में हुई मुठभेड़ में 26 नक्सलियों को मार गिराया है। सभी के शव के साथ AK-47, इंसास, SLR जैसे हथियार बरामद किए गए हैं। इसी मुठभेड़ में DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) का एक जवान राजू ओयाम भी शहीद हुआ है। वहीं कांकेर इलाके में हुई मुठभेड़ में भी 4 नक्सलियों को ढेर किया गया। इधर, तीसरी नक्सल घटना नारायणपुर-दंतेवाड़ा बॉर्डर पर हुई। यहां थुलथुली इलाके में IED ब्लास्ट की चपेट में आने से दो जवान जख्मी हो गए।

दंतेवाड़ा के पास एंड्री इलाके में एक दिन पहले पहुंची थी फोर्स पुलिस को गंगालूर इलाके में बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की जानकारी मिली थी। इसके बाद दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन लॉन्च किया। फोर्स एक दिन पहले एंड्री इलाके में पहुंच गई थी। गुरुवार की सुबह यहां मुठभेड़ हुई। बीजापुर SP जितेंद्र यादव और दंतेवाड़ा SP गौरव राय ने जानकारी दी है कि मुठभेड़ अभी भी जारी है।

इस वर्ष अब तक 119 नक्सली मारे

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने वर्ष 2026 तक नक्सलियों का संपूर्ण सफाया करने का लक्ष्य को पूरा करने विष्णुदेव साय सरकार ने नक्सलियों के विरुद्ध अभियान को तेज कर दिया है।

इस वर्ष जनवरी से लेकर अब तक प्रदेश में हुए दस मुठभेड़ में 119 नक्सलियों को ढेर कर दिया गया है।

पिछले वर्ष भी 100 से अधिक अभियान में 239 नक्सलियों को मार गिराया गया था।

इसमें 219 नक्सलियों के शव व बड़ी संख्या में हथियार पुलिस को मिले थे।

अन्य नक्सलियों के मारे जाने की बात नक्सलियों ने पर्चा जारी कर स्वीकार किया गया था।


Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom