ITBP कांस्टेबल ने अपने इंसास राइफल से ASI पर चलाई गोली, माथे पर पहली गोली और सीने पर 15 गोलियां उतारी, 2 गोलियां हवाई फायर

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

ITBP कांस्टेबल ने अपने इंसास राइफल से ASI पर चलाई गोली, माथे पर पहली गोली और सीने पर 15 गोलियां उतारी, 2 गोलियां हवाई फायर

ITBP कांस्टेबल ने अपने इंसास राइफल से ASI पर चलाई गोली, माथे पर पहली गोली और सीने पर 15 गोलियां उतारी, 2 गोलियां हवाई फायर




रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पास खरोरा में सोमवार को एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। शहर के मुड़ीपार के ITBP 38वीं बटालियन (भारत तिब्बत सीमा सुरक्षा बल) कैंप में कांस्टेबल ने अपने इंसास राइफल से ASI पर गोली चला दी। इस वारदात में एएसआई की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक कांस्टेबल ने एएसआई पर 18 राउंड फायरिंग की।कॉन्स्टेबल ने ASI के माथे पर पहली गोली और सीने पर 15 गोलियां उतारी, जबकि 2 गोलियां इधर-उधर चलाईं। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। 

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि आईटीबीपी कैंप में सोमवार को आरोपी कॉन्स्टेबल सरोज कुमार (32) बिहार के बक्सर जिले का रहने वाला है। वहीं मृतक ASI देवेंद्र सिंह दहिया (56) हरियाणा के रहने वाले थे। दोनों रायपुर के ITBP 38Bवीं बटालियन के कॉलोनी में ही रहते थे। आरोपी कांस्टेबल सरोज कुमार के 5 और 3 साल के दो बेटे हैं। आरोपी परिवार के साथ ही रहता था।परेड के बाद वह बटालियन के अंदर अपने घर पहुंचा। घर पर अपनी पत्नी से भी बात नहीं की। नाश्ता करने के बाद इंसास राइफल लेकर घर से निकला। घर से कुछ दूरी पर कॉन्स्टेबल सरोज कुमार ने ASI दहिया को देखा। एएसआई को लगा कि कॉन्स्टेबल सुबह की अपनी गलती की माफी मांगने उनके पास आया है। इस दौरान यह देखकर ASI दहिया ने दोबारा उसे अपशब्द बोल दिया। ASI दहिया की गालियां सुनकर कॉन्स्टेबल ने पहली गोली माथे पर मारी। गोली लगते ही ASI दहिया ढेर हो गया। हादसे के बाद पुलिस ने आरोपी कांस्टेबल को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस अफसरों ने बताया कि मुड़ीपारा स्थित ITBP की 38वीं बटालियन के कैंप में एएसआई देवेंद्र सिंह दहिया और कांस्टेबल सरोज कुमार के बीच  किसी बात को लेकर तीखी बहस हुई थी। जो देखते ही देखते इतनी बढ़ गई कि सिपाही पर खून सवार हो गया। उसने अपनी सर्विस गन से ASI पर गोली चला दी। गोली लगते ही देवेंद्र सिंह की मौके पर मौत हो गई। कैंप में मौजूद अन्य जवानों ने सिपाही को हिरासत में ले लिया और अफसरों को इसकी सूचना दी। पुलिस को भी इस मामले की सूचना दी गई। 

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom