छत्तीसगढ़ सरकार ने 41 आईएएस के बाद 20 आईपीएस अफसरों का किया ट्रांसफर, 9 जिलों के एसपी और 2 पुलिस रेंज के आईजी बदले गए

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

छत्तीसगढ़ सरकार ने 41 आईएएस के बाद 20 आईपीएस अफसरों का किया ट्रांसफर, 9 जिलों के एसपी और 2 पुलिस रेंज के आईजी बदले गए

छत्तीसगढ़ सरकार ने 41 आईएएस के बाद 20 आईपीएस अफसरों का किया ट्रांसफर, 9 जिलों के एसपी और 2 पुलिस रेंज के आईजी बदले गए





रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला किया गया है, जिनमें दो जिले के पुलिस रेंज में आईजी भी बदले गए हैं। बता दें कि छत्तीसगढ़ सरकार ने शनिवार को 41 आईएएस का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करने के बाद आज रविवार को आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं। विभाग के बीस सीनियर अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं। आईएएस और आईपीएस के तबादलों से यह एक बड़ी प्रशासनिक सर्जरी बताई जा रही है।

इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, 20 आईपीएस अधिकारियों और 9 जिलों में एसपी भी बदल दिए गए हैं। वहीं गृह विभाग ने सरगुजा और राजनांदगांव पुलिस रेंज में आईजी भी बदले हैं। जारी सूची में :-

पवन देव (भापुसे-1995-2004) - अध्यक्ष एवं प्रबंध संचालक, पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन रायपुर

अंकित कुमार गर्ग  (भापुसे-2004) - पुलिस महानिरीक्षक, एसआईबी, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर

ध्रुव गुप्ता (भापुसे-2005) - पुलिस महानिरीक्षक, सीआईडी, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर

दीपक कुमार झा (भापुसे-2007) - पुलिस महानिरीक्षक, सरगुजा रेंज

अभिषेक शांडिल्य (भापुसे-2007) - पुलिस महानिरीक्षक, राजनांदगांव रेंज

बालाजी राव सोमावार  (भापुसे-2007) - पुलिस महानिरीक्षक, कानून व्यवस्था, विशेष शाखा, नवा रायपुर

अजातशत्रु बहादुर सिंह (भापुसे-2011) - पुलिस महानिरीक्षक, गुप्तवार्ता, विशेष शाखा, नवा रायपुर

विवेक शुक्ला (भापुसे-2012) - एआईजी, सीआईडी, नवा रायपुर

राजेश कुमार अग्रवाल (भापुसे-2012) - पुलिस अधीक्षक, सरगुजा

विजय अग्रवाल (भापुसे-2012) - पुलिस अधीक्षक, दुर्ग

जितेंद्र शुक्ला (भापुसे-2013)- सेनानी, 5वीं वाहिनी, छसबल जगदलपुर

भावना गुप्ता (भापुसे-2014) - पुलिस अधीक्षक, बलौदाबाजार-भाटापारा

सूरज सिंह (भापुसे-2015) - पुलिस अधीक्षक, धमतरी

त्रिलोक बंसल (भापुसे-2016)- पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ, बघेरा

लक्ष्य शर्मा (भापुसे-2016)- पुलिस अधीक्षक, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

अंजनेय वार्ष्नेय (भापुसे-2018) - पुलिस अधीक्षक सारंगढ़-बिलाईगढ़

पुष्कर शर्मा (भापुसे-2018) - सेनानी, वीआईपी वाहिनी, माना

योगेश कुमार पटेल (भापुसे-2018)  - पुलिस अधीक्षक, बालोद

एसआर भगत (भापुसे) - पुलिस अधीक्षक, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

विजय पाण्डे (भापुसे) - पुलिस अधीक्षक, जांजगीर-चांपा

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom