6 अप्रैल काे भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

6 अप्रैल काे भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस

6 अप्रैल काे भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस

बीजेपी अपने स्थापना दिवस और भारतरत्न डॉ. बाबासाहब भीमराव अम्बेडकर जयंती के निमित्त आगामी 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक करेगी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन



रायपुर। 6 अप्रैल काे भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस है। छत्तीसगढ़ में बीजेपी अपने स्थापना दिवस और भारतरत्न डॉ. बाबासाहब भीमराव अम्बेडकर जयंती के निमित्त आगामी 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला का आयोजन करने जा रही है। भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा ने एकात्म परिसर में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि स्थापना दिवस के मौके पर 6 और 7 अप्रैल को प्रत्येक बूथों, कार्यालयों, अपने-अपने घरों पर भाजपा का झंडा लगाया जाएगा।

इसी श्रृंखला में 8-9 अप्रैल को सभी मंडल-विधानसभा स्तर पर सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन हाेगा। 10-11- अप्रैल को ग्राम, बस्ती, बूथों पर घर-घर संपर्क अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी और उन पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

वर्मा ने बताया कि डॉ. बाबासाहब की जयंती से एक दिन पूर्व 13 अप्रैल को अंबेडकर की प्रतिमा पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। 14 अप्रैल को सभी जिला और मंडल मुख्यालय पर माल्यार्पण कर उनके जीवन-वृत्त प्रकाश डाला जाएगा और संगोष्ठी रखा जाएगा। इस दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी और उन पर विस्तार से चर्चा भी की जाएगी। 

जिला बैठक में जिला/प्रदेश पदाधिकारी, भाजपा सभी मोर्चा, प्रकोष्ठ, वरिष्ठ कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, मंडल संयोजक सदस्यगण अपेक्षित रहेंगे। जिला बैठक में मंडल बैठक पूर्ण करने की योजना बनाई जाएगी। इसी प्रकार मंडल बैठक में बूथ और ग्राम प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे। 6 से 14 अप्रैल तक आहूत कार्यक्रमों के लिए जिले से प्रभारी बनाकर भेजे जाएंगे।

बता दें कि बीजेपी भारत को एक सुदृढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए संकल्पित है। भारत को एक समर्थ राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के साथ भाजपा का गठन 6 अप्रैल, 1980 को नई दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में आयोजित एक कार्यकर्ता अधिवेशन में किया गया, जिसके प्रथम अध्यक्ष भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्देय अटल बिहारी वाजपेयी निर्वाचित हुए। अपनी स्थापना के साथ ही भाजपा ने अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय एवं लोकहित के विषयों पर मुखर रहते हुए भारतीय लोकतंत्र में अपनी सशक्त भागीदारी दर्ज की तथा भारतीय राजनीति को नए आयाम दिए।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती वर्मा ने आगे कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश में पहली बार भाजपा की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनी, जो लगातार तीसरी बार सत्तारूढ़ होकर आज 'सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास' की उद्घोषणा के साथ गौरव सम्पन्न भारत का पुनर्निर्माण कर रही है। आज भाजपा लगभग 13 करोड़ सदस्यों वाली विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बन गई है। इस प्रकार भारतीय लोकतंत्र के लिए अपेक्षित अखिल भारतीय संगठन एवं नेतृत्व आज केवल भाजपा के पास है। श्रीमती वर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा ने विधानसभा, लोकसभा, उपचुनाव और हाल के निकाय व पंचायत चुनावों में जो ऐतिहासिक सफलता अर्जित की है, वह भाजपा के प्रति बढ़ते विश्वास और बढ़ते जनादार का परिचायक है। आज न केवल केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ छत्तीसगढ़वासियों को मिल रहा है, अपितु मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने अनेक क्रांतिकारी फैसले लेकर जन-कल्याण की अपनी प्रतिबद्धता को व्यक्त किया है।


Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom