छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल का जल्द हो सकता है विस्तार, दो से तीन नये मंत्रियों के नामो की होगी घोषणा

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल का जल्द हो सकता है विस्तार, दो से तीन नये मंत्रियों के नामो की होगी घोषणा

छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल का जल्द हो सकता है विस्तार, दो से तीन नये मंत्रियों के नामो की होगी घोषणा

गुटबाजी की वजह से भाजपा मंत्रिमंडल में नही कर पा रही विस्तार, डेढ़ साल से सिर्फ हो रही चर्चा- कांग्रेस प्रवक्ता



छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल का जल्द विस्तार हो सकता है। दो से तीन नये मंत्रियों के नाम फाइनल कर लिये गये हैं। केवल घोषणा होना बाकी है। इससे पूर्व भाजपा राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश और प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन नौ अप्रैल को बीजेपी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में मैराथन बैठक किया। 

छत्तीसगढ़ में हाल ही में निगम मंडल में नियुक्ति की गई है। उसके बाद अब साय कैबिनेट के विस्तार की चर्चा तेज हो गई है। संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही सहायक कैबिनेट का विस्तार होगा। उसमें कुछ नए चेहरों के साथ पुराने चेहरों को भी मौका दिया जा सकता है। इसमें किन चेहरों को शामिल किया जाएगा, कि नहीं। इस पर सिर्फ अटकलें जारी है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एक कार्यक्रम में शामिल हुए, इसके बाद पत्रकारों ने उनसे मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर सवाल किया ,कि कब तक मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। इस पर मुख्यमंत्री ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि मंत्रिमंडल विस्तार के लिए इंतजार करते रहिए , कभी भी विस्तार हो सकता है। लोकसभा चुनाव, उप चुनाव, नगरीय निकाय चुनाव, त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव, मंडल, आयोग के अध्यक्षों और उपाध्यक्षों की वजह से ये घोषणा अब तक टलती रही है। 

रायपुर की बात की जाए तो यहां पहले बृजमोहन अग्रवाल साय कैबिनेट मंत्री थे, लेकिन उनके सांसद बनने के बाद अब रायपुर से वर्तमान में एक भी कैबिनेट मंत्री नहीं है। इसलिए कयास लगाया जा रहा है, कि साय कैबिनेट का जब भी विस्तार होगा , उसमें रायपुर से एक मंत्री जरूर बनेगा। वर्तमान में रायपुर में चार विधायक हैं , जिसमें राजेश मूणत, पुरंदर मिश्रा, सुनील सोनी और मोतीलाल साहू शामिल हैं। इनमें से किसी एक के मंत्री बनने की संभावना है। वहीं बिलासपुर से तीन बार मंत्री रह चुके अमर अग्रवाल का नाम भी चर्चा में है। इसके साथ ही दुर्ग से विधायक गजेंद्र यादव भी रेस में हैं। इन नामों को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के प्रवास के दौरान भी उनसे बातचीत की जा चुकी है। ऐसे में जल्द ही साय मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है।

फिलहाल साय सरकार में मुख्यमंत्री समेत 11 मंत्री हैं। बृजमोहन अग्रवाल के सांसद बनने के बाद से एक पद रिक्त हुआ था। इस लिहाज से 2 मंत्री पद रिक्त हैं, लेकिन हरियाणा फाॅर्मूला लागू होने के बाद एक अतिरिक्त मंत्री पद राज्य में बढ़ जाएगा। इस लिहाज से मंत्रिमंडल की कुल संख्या 14 की हो जाएगी।

ये हैं साय कैबिनेट के वर्तमान मंत्री

1 विष्णु देव साय मुख्यमंत्री

2 अरुण साव उप मुख्यमंत्री

3 विजय शर्मा उप मुख्यमंत्री

4 ओपी चौधरी वित्त

5 मंत्री केदार कश्यप वन मंत्री

6 दयाल दास बघेल खाद्य मंत्री

7 टंकराम वर्मा खेल मंत्री

8 लखन लाल देवांगन उद्योग मंत्री

9  श्याम बिहारी जायसवाल स्वास्थ्य मंत्री

10 रामविचार नेतामआदिम जाति कल्याण मंत्री

11 लक्ष्मी रजवाड़े महिला बाल विकास मंत्री

इधर, मंत्रिमंडल विस्तार पर कांग्रेस का कहना है कि राज्य में बेहतर कामकाज के लिए साय सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार होना चाहिए, लेकिन गुटबाजी की वजह से भाजपा विस्तार नहीं कर पा रही है। इस संबंध में  कांग्रेस प्रवक्ता सत्य प्रकाश सिंह ने कहा कि कैबिनेट विस्तार की डेढ़ साल से सिर्फ चर्चा हो रही है। विपक्ष की नाते हम इसका इंतजार कर रहे हैं, लेकिन बीजेपी विस्तार इसलिए नहीं कर पा रही है, क्योंकि उनके अंदर आंतरिक गुटबाजी चरम पर है। निगम और मंडल आयोगों की नियुक्त में भी बीजेपी में गुटबाजी साफ दिखाई दी। ऐसे में जनता के काम रुके हुए हैं, उसे देखते हुए मंत्रिमंडल विस्तार होना चाहिए।


Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom