भारत और पाकिस्तान के बीच आज शाम 5 बजे से सीजफायर लागू, भारत ने अपनी शर्तों पर सीजफायर के लिए दी सहमति

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

भारत और पाकिस्तान के बीच आज शाम 5 बजे से सीजफायर लागू, भारत ने अपनी शर्तों पर सीजफायर के लिए दी सहमति

भारत और पाकिस्तान के बीच आज शाम 5 बजे से सीजफायर लागू, भारत ने अपनी शर्तों पर सीजफायर के लिए दी सहमति



एजेंसी। भारत और पाकिस्तान के बीच आज शाम 5 बजे से सीजफायर लागू हो गया है, जिसकी विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की है। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बताया कि भारत ने अपनी शर्तों पर इस सीजफायर के लिए सहमति दी है।

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, 'पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशक (DGMO) ने आज दोपहर करीब साढ़े 3 बजे भारतीय DGMO को फोन किया। उनके बीच सहमति बनी कि दोनों पक्ष भारतीय मानक समयानुसार शाम 5 बजे से जमीन, हवा और समुद्र में सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई बंद कर देंगे। आज दोनों पक्षों को इस सहमति को लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। सैन्य संचालन महानिदेशक 12 मई को फिर से बात करेंगे।"

दरअसल, सीजफायर का मतलब होता है किसी भी संघर्ष पर विराम लगा देना। यानी इसके लागू होने पर संघर्ष अस्थायी या स्थायी तौर पर रुक जाता है। संघर्ष कर रहे दो देश जब भी बॉर्डर पर आक्रामक कार्रवाई रोकने के लिए तैयार हो जाते हैं और वादा करते हैं कि इसे रोक दिया जाएगा तो इसे दो देशों के बीच हुआ सीजफायर माना जाता है। ये समझौता पूरा होने के बाद भी अगर कोई देश बॉर्डर पर अपने एक्शन जारी रखता है तो इसे सीजफायर का उल्लंघन माना जाता है।

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर खत्म करने की बात कही थी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा,"अमेरिका की मध्यस्थता में एक लंबी रात की बातचीत के बाद, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल संघर्षविराम पर सहमत हो गए हैं। दोनों देशों को सामान्य बुद्धि और महान बुद्धिमत्ता का उपयोग करने के लिए बधाई। 


Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom