हिम्मत और हौसला हो तो समस्याओं के साथ भी पा सकतें है वो मुकाम जो आप पाना चाहते है
कुछ ऐसा ही जस्बा के साथ टॉप किया छग बोर्ड में, ब्लड कैंसर होने के बावजूद इशिका ने किया छत्तीसगढ़ में टॉप
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी 2025 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों में कई प्रतिभाशाली छात्रों ने टॉप किया, लेकिन इनमें से एक नाम सबसे ज्यादा चर्चा में रहा, वो कांकेर की इशिका बाला का है। शाउमावि गोण्डाहुर, विकासखंड कोयलीबेड़ा जिला कांकेर से इशिका ने 99.17% अंक हासिल कर नमन कुमार खूंटिया के साथ संयुक्त रूप से राज्य की टॉपर बनीं।
इस बार दोनों ही बोर्ड में कांकेर जिले के होनहार छात्रों ने टॉप कर इतिहास रचा है। यह पहली दफा है जब कांकेर के छात्रों ने दोनों बोर्ड में एक साथ टॉप किया है। बारहवीं बोर्ड में टॉप करने वाले कॉमर्स के छात्र अखिल सेन 10वीं बोर्ड में भी टॉप 10 में जगह बना चुके हैं।
वहीं कुमारी इशिका शंकर बाला तथा इति बाला की सुपुत्री हैं। शंकर वाला पेशे से किसान हैं। तिमाही परीक्षा के दौरान इशिका की तबीयत बहुत ज्यादा खराब हो गई नाक से खून बह रहा था। इलाज के दौरान ब्लड कैंसर होने का पता चला। यह पिछले दो साल से ब्लड कैंसर से पीड़ित है। इस कारण पिछले सत्र में वह वार्षिक परीक्षा नहीं दे पाई थी, जिससे वह बहुत निराश थी। लेकिन इस बहादुर बेटी ने हिम्मत नहीं हारी और इस सत्र में दोहरी चुनौती का सामना किया। उन्होंने न केवल परीक्षा दी, बल्कि पूरे प्रदेश में मेरिट लिस्ट में प्रथम स्थान हासिल कर लिया। हालांकि, कैंसर के खिलाफ उनकी जंग अभी भी जारी है। इशिका और नमन का रिजल्ट 99.17 फीसदी रहा है। दोनों के 595 नंबर हैं, इस बार 10वीं बोर्ड की टॉप-10 लिस्ट में 85 छात्र है।
इस बार 10वीं में 3.28 लाख स्टूडेंट शामिल हुए थे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रिजल्ट जारी करते हुए बताया कि कांकेर की इशिका और जशपुर के नमन ने टॉप किया है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से कॉपियों का मूल्यांकन 36 केंद्रों पर हुआ था। इस बार छत्तीसगढ़ बोर्ड की 10वीं में परीक्षा में 76.53% और 12वीं में 81.87% छात्र पास हुए हैं।
वहीं, ग्राम कोदागांव के 12वीं के छात्र अखिल सेन ने 98.20 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरी बार टॉप रैंक प्राप्त किया है। अखिल सेन ने बताया कि दसवीं कक्षा में उन्होंने आठवां रैंक प्राप्त किया था, लेकिन उनका लक्ष्य 12वीं में ऐतिहासिक रूप से टाप करना था। उन्होंने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि बारहवीं में टाप करना उनके लिए बहुत अच्छा अनुभव है। उन्होंने 11वीं कक्षा से ही अच्छी तैयारी शुरू कर दी थी और 12वीं में भी पूरी मेहनत से पढ़ाई की। अखिल ने कहा कि आज वह बहुत खुश हैं कि उन्होंने वह हासिल कर लिया, जो उन्होंने चाहा था। उन्होंने यह भी बताया कि वह अभी भी अखबार बांटने का काम करते हैं और जब तक संभव होगा, वह इसे जारी रखेंगे।
1. इशिका बाला/ नमन खूंटियां 99.17% कांकेर/जशपुर
2 लिव्यांश देवांगन 594/99% बलौदाबाजार
3. रिया केवट/हेमलता पटेल 593/99.83% बालोद-रायगढ़
4. अविनाश कुमार साहू/जयंत जायसवाल 592/98.67% बेमेतरा-कबीरधाम
5. कालिंदी पटेल/मेघा चंद्रा 591/98.50% सक्ती
6. कंचन बाला गेंद्रे/सौरभ 590/98.33% बलौदाबाजार-धमतरी
7. भावना साहू/सिया साहू 589/98.17% बालोद-बेमेतरा
8. योगांत देशमुख/साक्षी अग्रवाल 588/98% बालोद-बलौदाबाजार
9. ध्रुव साहू/ समीर साहू 587/97.83% बालोद-धमतरी
10. भूमिका साहू/हिरमानी वर्मा 586/97.67% बालोद-बेमेतरा
वहीं हायर सेकेंडरी (12वीं) में कुल 81.87 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। इस साल हाई स्कूल में कुल 3,23,094 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से 2,45,913 छात्र उत्तीर्ण हुए, जिसके परिणामस्वरूप कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 76.53% रहा। हाईस्कूल की परीक्षा में इस साल 1,77,953 लड़कियां शामिल हुई थीं। उनका पासिंग प्रतिशत 80.70 फीसदी रहा है। वहीं लड़कों का पासिंग प्रतिशत 71.39 फीसदी रहा है।
12 वी में टॉप 10
1. अखिल सेन 98.20% कांकेर
2. श्रुति मंगतानी 97.40% मनेन्द्रगढ़
3. वैशाली साहू 97.20% बेमेतरा
4. हिमेश कुमार यादव, लुभी साहू 97% बलौदाबाजार
5. निशा एक्का, पल्लवी वर्मा 96.80% जशपुर/रायपुर
6. कृतिका यादव 96.60% रायगढ़
7. धनेष्वरी यादव, रुचिका साहू 96.40% रायपुर
8. तरंग अग्रवाल, सौम्या अग्रवाल 96.20
9. कृति यादव, कृष्ण पंचवाणी, रुचि कल्याणी, खुशी देवंगन 96%
10. ग्रेसी साहु , ऋतु साहु, भूमिका देवगंन 95.80%