शान से लहराया तिरंगा, हर्षोल्लास से निकली तिरंगा यात्रा, बड़ी संख्या में बागबहार मंडल के जनप्रतिनिधि हुए शामिल

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

शान से लहराया तिरंगा, हर्षोल्लास से निकली तिरंगा यात्रा, बड़ी संख्या में बागबहार मंडल के जनप्रतिनिधि हुए शामिल

शान से लहराया तिरंगा, हर्षोल्लास से निकली तिरंगा यात्रा, बड़ी संख्या में बागबहार मंडल के जनप्रतिनिधि हुए शामिल





पत्थलगांव। भाजपा के बागबहार मण्ड‍ल के द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। सैकड़ों की संख्या में जनप्र‍तिनिधि एवं भाजपा के कार्यकर्तागण शामिल हुए। उक्ताशय की जानकारी देते हुए बागबहार मण्डल के महामंत्री मोतीलाल बंजारा ने बताया कि प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के निर्देशानुसार आज दिनांक 12 अगस्त 2025 दिन मंगलवार को हर घर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा बागबाहर के गांधी चौक से मयूरनाचा, डूमरमूडा, झारपारा, तरेकेला, बसंतपुर, बागबाहर होते हुए समरसता भवन बागबहार में समाप्त किया गया। इस दौरान तिरंगा यात्रा के प्रभारी मनीष अग्रवाल, जिला मंत्री भाजपा आनंद शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता रवि परहा, अनूप गुप्ता, मंडल अध्यक्ष श्रीमती मीना चौहान, जनपद अध्यक्ष धनियारो परहा, मंडल महामंत्री मोती बंजारा, सुरेश जायसवाल, मंडल उपाध्यक्ष नीलांबर यादव, रुद्रो राम यादव, श्रीमती दुर्गावती पैंकरा, मंडल मंत्री कोमल पैंकरा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा पैंकरा, डायना कुमारी पैंकरा सरपंच मयूरनाचा,टोपेस्वर पैंकरा झिमकी सरपंच, भूपेंद्र जायसवाल मंडल कोषाध्यक्ष, कलम विश्वकर्मा कार्यालय प्रभारी, टेशमीरा चौहान महिला मोर्चा मंडल महामंत्री, अचन साय, बूथ अध्यक्ष राज कुमार सचिव, सुमत पैंकरा सरपंच रेड़े, सुनील एक्का, बलसिंह भगत बूथ अध्यक्ष, सुकांति पैंकरा, अमृत लकड़ा, सली राम चौहान बूथ अध्यक्ष, मदन प्लास, हरिचंद, टकलू यादव, पुनीत यादव, भंजन, रविशंकर, सहित पार्टी के कार्यकर्ता और आम जनता शामिल थे। सभा को संबोधित करते हुए तिरंगा यात्रा के प्रभारी मनीष अग्रवाल ने बताया कि 3 वर्षों से देश के कोने - कोने में यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच से ही यह संभव हो पाया है। आज घर - घर में तिरंगा लहराता है और लोगों में देशभक्ति की भावना का प्रवाह और भी तेजी से उमड़ने लगा है। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री की सोच सिर्फ देश का विकास ही नहीं है अपितु आम जनमानस में स्वाभिमान और देशभक्ति की भावना का संचार कर आमूलचूल परिवर्तन लाना रहा है। संपूर्ण स्वच्छता अभियान के तहत देश भर के लोगों को स्वच्छता को सामान्य दिनचर्या का हिस्सा् बनाने और इसके तहत शौचालयों का निर्माण इसी दिशा में उठाया गया कदम है। सभा को जिला मंत्री आनंद शर्मा और मंडल अध्यक्ष मीना चौहान ने भी सम्बोधित किया।

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom