छत्तीसगढ़ प्रदेश में एक बार फिर हुवा बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 आईएएस अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना के आदेश जारी

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

छत्तीसगढ़ प्रदेश में एक बार फिर हुवा बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 आईएएस अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना के आदेश जारी

छत्तीसगढ़ प्रदेश में एक बार फिर हुवा बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 आईएएस अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना के आदेश जारी

यह आदेश नए मुख्य सचिव विकासशील के पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद हुवा जारी



छत्तीसगढ़ प्रदेश में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। राज्य सरकार ने एक साथ 14 आईएएस अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश नए मुख्य सचिव विकासशील के पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद जारी हुआ। वे राज्य के 13वें मुख्य सचिव बने हैं। 13वें मुख्य सचिव के रूप में उनके जिम्मेदारी संभालते ही प्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की गई। इस सूची में वरिष्ठ अधिकारियों रेणु पिल्ले और सुब्रत साहू समेत कुल 14 अफसरों के नाम शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 14 वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला किया है। 1991 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी रेणु जी पिल्ले जो मुख्य सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के साथ ही अध्यक्ष व्यापम के तौर पर काम कर रही थी उन्हें अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षा मंडल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं 1992 बैच के सुब्रत साहू को महानिदेशक छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी के पद पर भेजा गया है, इसके अलावा उन्हें अध्यक्ष राजस्व मंडल बिलासपुर का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

1997 बैच के अधिकारी सोनमणि बोरा को प्रमुख सचिव आदिम जाति विकास विभाग के अलावा प्रमुख सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। 2002 बैच के अधिकारी डॉक्टर रोहित यादव को सचिव ऊर्जा विभाग के अलावा सचिन जनसंपर्क विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। इससे पहले इस पद पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव पी दयानंद थे। 2003 बैच के अधिकारी अविनाश चंपावत को धार्मिक न्यास एवं धर्मस्य विभाग का सचिव बनाया गया है। 2005 बैच के आईएएस अधिकारी मुकेश बंसल को वित्त विभाग के अलावा मुख्यमंत्री के सचिव मुख्यमंत्री विमानन विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

2006 बैच के अंकित आनंद को सचिव योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के साथ ही जो विभाग आवंटित थे के अलावा सचिव इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, वाणिज्य कर विभाग के साथ ही छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। भुवनेश यादव 2006 बैच के अधिकारी को सचिव समाज कल्याण विभाग के साथ जो अन्य विभाग थे के अलावा सचिन योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी विभाग के साथ ही सचिव 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

2014 बैच के अधिकारी कुलदीप शर्मा जो वर्तमान समय में रजिस्ट्रार सहकारी संस्थाएं हैं, उनको प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। 2016 बैच के अधिकारी रवि मित्तल जो संयुक्त सचिव मुख्यमंत्री सचिवालय के साथ ही जनसंपर्क विभाग के आयुक्त भी हैं को संचालक विमानन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। डॉक्टर फरीहा आलम 2016 बैच के अधिकारी को जो वर्तमान समय में संयुक्त सचिव स्कूल शिक्षा विभाग और श्रम संसाधन विभाग में कार्यरत हैं, को संचालक खाद्य के पद पर भेजा गया है, साथ ही संयुक्त सचिव स्कूल शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार इनके पास रहेगा।

जितेंद्र यादव 2019 बैच के आईएएस अधिकारी जो मुख्य कार्यपालक अधिकारी जिला पंचायत रायगढ़ में पदस्थापित थे, आगामी आदेश तक कलेक्टर राजनांदगांव बनाए गए हैं। वही लोकेश कुमार 2019 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं उप सचिव राजस्व आपदा प्रबंधन विभाग के अलावा उप सचिव श्रम विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी इन्हें दिया गया है। 2022 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी पठारे अभिजीत बवन को जो सहायक कलेक्टर दुर्ग के रूप में कार्य कर रहे थे, को मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला पंचायत रायगढ़ के पद पर भेजा गया है। 

देखें सूची:-






Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom