छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग ने किया शैक्षणिक सत्र 2025-26 हेतु अवकाशों की घोषणा

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग ने किया शैक्षणिक सत्र 2025-26 हेतु अवकाशों की घोषणा

छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग ने किया शैक्षणिक सत्र 2025-26 हेतु अवकाशों की घोषणा, कुल 64 दिन का होगा अवकाश



रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में अवकाश की घोषणा कर दी है। जारी आदेश के अनुसार शासकीय, अनुदान प्राप्त एवं गैर अनुदान प्राप्त शालाओं के साथ-साथ डी.एड., बी.एड. एवं एम.एड. महाविद्यालयों में विभिन्न त्यौहारों एवं मौसम के अनुसार अवकाश निर्धारित किए गए हैं।

दशहरा अवकाश 29 सितम्बर से 04 अक्टूबर 2025 तक रहेगा, जो कुल 06 दिन का होगा। दीपावली अवकाश 20 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2025 तक रहेगा, जो 06 दिन का होगा। इसी प्रकार शीतकालीन अवकाश 22 दिसम्बर से 27 दिसम्बर 2025 तक रहेगा और इसमें भी विद्यार्थियों को 06 दिन का अवकाश मिलेगा। ग्रीष्मकालीन अवकाश 01 मई से 15 जून 2026 तक रहेगा, जो कुल 46 दिन का होगा। इस प्रकार विद्यार्थियों और शिक्षकों को पूरे शैक्षणिक सत्र में कुल 64 दिन का अवकाश प्राप्त होगा। 

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom