प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय आज रविवार को रहेंगे जशपुर जिले के दौरे पर, होंगे अपने क्षेत्र में कई कार्यक्रमों में शामिल

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय आज रविवार को रहेंगे जशपुर जिले के दौरे पर, होंगे अपने क्षेत्र में कई कार्यक्रमों में शामिल

प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय आज रविवार को रहेंगे जशपुर जिले के दौरे पर, होंगे अपने क्षेत्र में कई कार्यक्रमों में शामिल 



रायपुर। प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय आज रविवार को जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। सीएम साय अपने क्षेत्र में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:40 बजे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास सिविल लाइन्स से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे और 11:45 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होंगे। इसके बाद जशपुर पहुँचने के बाद सीएम साय 1:15 बजे सोहरई करमा महोत्सव में शामिल होंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सीएम साय अपने गृह ग्राम बगिया के लिए रवाना होंगे। सीएम विष्णुदेव साय क्षेत्रवासियों के साथ दीपावली का त्योहार मनाएंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर 1:10 बजे माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान हेलीपैड, ग्राम कन्डोरा (गोकुला आमा बगीचा) पहुंचेंगे। इसके बाद 1:15 बजे वे अखिल भारतीय रौतिया समाज विकास परिषद् द्वारा आयोजित “महासम्मेलन (सोहरई करमा महोत्सव 2025)” कार्यक्रम में शामिल होकर सभा को संबोधित करेंगे।

कार्यक्रम के पश्चात 2:45 बजे तक समय आरक्षित रहेगा। मुख्यमंत्री 2:50 बजे कन्डोरा हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा बगिया (कांसाबेल) के लिए प्रस्थान करेंगे और 3:10 बजे वहां पहुंचेंगे। इसके बाद वे कार द्वारा निज निवास बगिया जाएंगे, जहां उनका रात्रि विश्राम रहेगा। मुख्यमंत्री का 20 अक्टूबर (सोमवार) का पूरा दिन निज निवास बगिया में आरक्षित रहेगा।

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom