आईजी रतनलाल डांगी पर लगाए गए आरोपों के 14 दिन बाद पुलिस अकादमी से हटाये गये
IPS अजय यादव को मिली जिम्मेदारी, गृह विभाग के सचिव हिमशिखर गुप्ता ने किया आदेश जारी
रायपुर। पुलिस विभाग में पदस्थ एसआई की पत्नी और योग टीचर द्वारा आईजी डांगी पर लगाए गए आरोपों के 14 दिन बाद IG डांगी पुलिस अकादमी से हटा दिए गए हैं। यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद IG डांगी हटाए गए है। डांगी को पुलिस अकादमी से हटाकर पुलिस मुख्यालय में अटैच किया गया है। अब IPS अजय यादव को जिम्मेदारी मिली है।
गृह विभाग के सचिव हिमशिखर गुप्ता ने आदेश जारी किया है। IG रतनलाल डांगी की जगह सीनियर IPS अजय यादव को जिम्मेदारी सौंपी है। अजय यादव नारकोटिक्स डिपार्टमेंट में थे, जो अब पुलिस अकादमी चंदखुरी में निदेशक के रूप में सेवाएं देंगे। SI की पत्नी ने IG डांगी के खिलाफ पुलिस मुख्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। यौन उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। मामला के तूल पकड़ने के बाद सरकार ने जांच के आदेश दिए थे। डांगी के खिलाफ 14 दिन की जांच और इंटरनल रिपोर्ट के बाद गृह विभाग ने एक्शन लिया है।
महिला के आरोपों के बाद, आईजी डांगी ने महिला पर ब्लैकमेल करने का भी आरोप लगाया था। सूत्रों की माने तो जांच आगे भी जारी रहेगी और आरोपों की पुष्टि होने पर विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।



