छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने लंबे इंतजार के बाद किया जिला अध्यक्ष की लिस्ट जारी

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने लंबे इंतजार के बाद किया जिला अध्यक्ष की लिस्ट जारी

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने लंबे इंतजार के बाद किया जिला अध्यक्ष की लिस्ट जारी 

जशपुर जिले की कमान यूडी मिंज के हाथ, छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सभी को बधाई 



छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने लंबे इंतजार के बाद जिला अध्यक्ष की लिस्ट जारी कर दी है। यह लिस्ट शुक्रवार रात को जारी की गई है। लिस्ट में 41 नेताओं का नाम शामिल है। पार्टी का मानना है कि नई टीम से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों का प्रभावी तरीके से मुकाबला करने में मदद मिलेगी।

गुरुवार को कांग्रेस के प्रदेश सचिन पायलट ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा था कि जिला अध्यक्षों की लिस्ट तैयार हो गई है। इसे कभी भी घोषित किया जा सकता है। जिला अध्यक्षों की लिस्ट दिल्ली हाईकमान की सहमति के बाद जारी की गई है।




किसे कहां का बनाया गया जिला अध्यक्ष

1. बालोद – चंद्रेश कुमार हिरवानी

2. बलौदाबाजार – सुमित्रा घृतलहरे

3. बलरामपुर – एडवोकेट हरिहर प्रसाद यादव

4. बस्तर ग्रामीण – प्रेम शंकर शुक्ला

5. बेमेतरा – आशीष छाबड़ा

6. भिलाई शहर – मुकेश चंद्राकर

7. बीजापुर – लालू राठौर

8. बिलाईगढ़–सारंगढ़ – तारा चंद देवांगन

9. बिलासपुर शहर – सिद्धांशु मिश्रा

10. बिलासपुर ग्रामीण – महेंद्र गंगोत्री

11. दंतेवाड़ा – सलीम राजा उस्मानी

12. धमतरी – तारिणी चंद्राकर

13. दुर्ग शहर – धीरज बाकलीवाल

14. दुर्ग ग्रामीण – राकेश ठाकुर

15. गरियाबंद – सुखचंद बेसरा

16. गौरेला-पेंड्रा-मरवाही – गजमती भानु

17. जगदलपुर शहर – सुशील कुमार मौर्य

18. जांजगीर–चांपा – राजेश अग्रवाल

19. जशपुर – यू. डी. मिन्ज

20. कांकेर – बसंत यादव

21. कवर्धा – नवीन जायसवाल

22. खैरागढ़–छुईखदान–गंडई – कोमल दास साहू

23. कोंडागांव – रवि घोष

24. कोरबा शहर – मुकेश कुमार राठौर

25. कोरबा ग्रामीण – मनोज chouhaan

26. कोरिया – प्रदीप कुमार गुप्ता

27. महासमुंद – द्वारिकाधीश यादव

28. मनेंद्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर – अशोक श्रीवास्तव

29. मोहला–मानपुर–अंबागढ़ चौकी – सुरजीत सिंह ठाकुर

30. मुंगेली – घनश्याम प्रसाद वर्मा

31. नारायणपुर – राजेश कुमार दीवान

32. रायगढ़ शहर – शक्खा यादव

33. रायगढ़ ग्रामीण – नगेंद्र नेगी

34. रायपुर शहर – श्रीकुमार शंकर मेनन

35. रायपुर ग्रामीण – राजेंद्र (पप्पू) बंजारे

36. राजनांदगांव शहर – जितेंद्र उदय मुदलियार

37. राजनांदगांव ग्रामीण – विपिन यादव

38. सक्ती – रश्मि गाभेल

39. सुकमा – हरीश लखमा

40. सूरजपुर – शशि सिंह कोरम

41. सरगुजा – बालकृष्ण पाठक

जिला अध्यक्षों की लिस्ट जारी होने के बाद छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने बधाई दी है। भूपेश बघेल ने कहा- संगठन सृजन अभियान के तहत नवनियुक्त सभी जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों को ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके अनुभवों से संगठन को मज़बूती मिलेगी।


Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom