राज्य सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 11 भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का किया तबादला

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

राज्य सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 11 भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का किया तबादला

राज्य सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 11 भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का किया तबादला 



राज्य सरकार ने मंगलवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 11 भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारियों का तबादला कर दिया। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी आदेश के अनुसार कई जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं, वहीं कुछ अधिकारियों को महत्वपूर्ण विभागीय जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस सूची में छह जिलों में सरगुजा, कोरबा, दंतेवाड़ा, सुकमा, बेमेतरा और नारायणपुर में नया क्लेक्टर नियुक्त किया गया है।

जानकारी के अनुसार, कोरबा के कलेक्टर रहे अजीत वसंत को सरगुजा का नया कलेक्टर बनाया गया है। इसी तरह दंतेवाड़ा के कलेक्टर कुणाल दुदावत को कोरबा, सुकमा के कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव को दंतेवाड़ा, नगर निगम बिलासपुर के आयुक्त अमित कुमार को सुकमा, प्रतिष्ठा ममगाईं को बेमेतरा और रायपुर में पदस्थ नम्रता जैन को नारायणपुर का कलेक्टर बनाया गया है।

कलेक्टर भोसकर विलास को अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बेमेतरा के कलेक्टर रहे रणबीर शर्मा को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) का प्रबंध संचालक नियुक्त किया गया है। उनके कार्यभार ग्रहण करने के बाद संजीव कुमार झा को एनएचएम के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। नगर निगम बिलासपुर में अमित कुमार के स्थान पर प्रकाश कुमार सर्वे को नया आयुक्त बनाया गया है।

वहीं गजेन्द्र सिंह ठाकुर को जिला पंचायत धमतरी का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है। रोमा श्रीवास्तव को धमतरी जिला पंचायत से हटाकर मंत्रालय में उप सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है।

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom