रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ एन.एस. एस शिविर (राष्ट्रीय सेवा योजना ) का भव्य समापन
पत्थलगांव । सरस्वती शिशु मंदिर उच्च.माध्य.विद्यालय पत्थलगांव की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती संपति नाग जी सरपंच ईला,कार्यक्रम अध्यक्ष देवेंद्र पाल धीरही उपसरपंच ईला,विशिष्ठ अतिथि मुरारी लाल अग्रवाल संरक्षक शिशु मंदिर समिति एवं जिला संघचालक , डॉक्टर बी. एल. भगत जी उपाध्यक्ष सरस्वती शिशु मंदिर समिति, श्यामसुंदर अग्रवाल सदस्य , शिबो यादव वार्ड पंच ईला, संजय शर्मा गणमान्य अतिथि नगर पत्थलगांव , अनूप मित्तल सह व्यवस्थापक , कमलेश चन्द्रा जिला प्रचारक, वीरेन्द्र सिंह भाजपा कार्यकर्ता आदिअतिथियों द्वारा सर्वप्रथम विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती, प्रणव अक्षर ॐ, मां भारती एवं स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।इस सात दिवसीय शिविर में स्वयं सेवकों द्वारा स्वच्छता जागरूकता ,मतदाता जागरूकता,महिला सशक्तिकरण बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ,पर्यावरण संरक्षण ,सोशल मीडिया एंड साइबर क्राइम जैसे विभिन्न कार्यक्रमों के द्वारा सेवा कार्य किया गया। अतिथियों का स्वागत गीत के उपरांत लक्ष्य गीत के साथ , एन. एस. एस प्रभारी टकेश्वर यादव ने वृत एवं योजना प्रतिवेदन में सात दिवसीय विशेष शिविर के दिनचर्या एवं एन.एस. एस.के जन्म एवं कार्यक्रम के विषय में मार्गदर्शन दिए।कार्यक्रम अध्यक्ष देवेंद्र पाल धीरही ने बच्चों को इस सात दिवसीय शिविर को सफल बनाने ,अनुशासित रहकर दिनचर्या के पालन गांव में सेवा कार्य का दिशा देकर सफल बनाने में सहयोग के लिए शुभकामनाएं दी । विशिष्ठ अतिथि मुरारी लाल अग्रवाल द्वारा विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासित रहकर राष्ट्र के विकास में योगदान देना अति आवश्यक होने के बात पर बल देते हुए राष्ट्र की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाएं रखने में विद्यार्थियों का विशेष योगदान होने की बात की तथा सभी स्वयं सेवक विद्यार्थियों को अशेष शुभकामनाएं प्रदान की ।डॉक्टर बी एल भगत ने सभी विद्यार्थियों को एन .एस .एस द्वारा की जाने वाली सेवा कार्यों को अनवरत जीवन में पालन करने की बात पर जोर दिया ।भैया बहनों के द्वारा विभिन्न प्रकार के संगीत के साथ कर्मा नृत्य, नागपुरी डांस ओड़िया नृत्य ,एवं हरिश्चंद्र नाटक से दर्शकों का मंत्र मुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि सरपंच ईला श्रीमती संपति नाग ने सभी बच्चों को आशीर्वाद देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
अंत में विद्यालय के प्राचार्य संतोष कुमार पाढ़ी ने उपस्थित अतिथियों एवं ग्राम के गणमान्य नागरिकों का एवं मातृ शक्तियों का हृदय से आभार ज्ञापित करते हुए ,अंत में समापन की घोषणा की।





