प्रदेश में 30 हजार क्विंटल से अधिक अवैध धान जब्त, 86 से अधिक वाहन पकड़े गए

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

प्रदेश में 30 हजार क्विंटल से अधिक अवैध धान जब्त, 86 से अधिक वाहन पकड़े गए

प्रदेश में 30 हजार क्विंटल से अधिक अवैध धान जब्त, 86 से अधिक वाहन पकड़े गए

बगीचा स्थित वेदांश राइस मिल सील : जांच में 9,700 क्विंटल धान कम पाया गया



रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और किसान हितैषी बनाए रखने के उद्देश्य से राज्य शासन के निर्देश पर जिलों में धान के कोचियों, बिचौलियों एवं अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन द्वारा धान के अवैध परिवहन, भंडारण, खपत एवं उपार्जन केंद्रों में पुराने अथवा गैरकानूनी धान की बिक्री के प्रयासों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

इसी क्रम में 13 जनवरी 2026 को राज्य के चार जिलों बलरामपुर, जशपुर, सक्ती एवं जांजगीर-चांपा में व्यापक स्तर पर कार्रवाई की गई। इन कार्रवाइयों में कुल लगभग 30,490 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया, जबकि 86 से अधिक वाहन अवैध परिवहन में संलिप्त पाए जाने पर जब्त किए गए।

बलरामपुर जिले में कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के नेतृत्व में अंतरराज्यीय सीमाओं एवं चेक पोस्टों पर 24 घंटे निगरानी के तहत अब तक कुल 129 प्रकरणों में 20,426.49 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया है। इस दौरान 83 वाहन जब्त किए गए। साथ ही चांदो धान उपार्जन केंद्र में 65 बोरी अवैध धान बेचने के प्रयास पर त्वरित कार्रवाई की गई।

जशपुर जिले में अवैध धान परिवहन, भंडारण एवं खपत के विरुद्ध प्रशासन द्वारा सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की गई है। कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर विकासखंड बगिया स्थित वेदांश राइस मिल को जांच में भारी अनियमितता पाए जाने के बाद सील कर दिया गया है। निरीक्षण के दौरान मिल परिसर में उपलब्ध धान के भौतिक सत्यापन में लगभग 9,700 क्विंटल धान की कमी पाई गई, जिसे प्रशासन ने गंभीर अनियमितता माना है।

कलेक्टर व्यास ने जिले में धान से संबंधित गतिविधियों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अवैध परिवहन, भंडारण एवं खपत के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कठोर कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। उनके निर्देशानुसार खाद्य विभाग, राजस्व विभाग एवं मार्कफेड की संयुक्त जांच टीम द्वारा वेदांश राइस मिल का निरीक्षण किया गया। खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार निरीक्षण के दौरान उपलब्ध अभिलेखों एवं भौतिक स्टॉक के मिलान में भारी अंतर पाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने राइस मिल को सील करते हुए आगे की जांच प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। 

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom