बिलासपुर में एडिशनल एसपी से जुड़े कथित वसूली और धमकी के वायरल वीडियो पर छत्तीसगढ़ सरकार सख्त

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

बिलासपुर में एडिशनल एसपी से जुड़े कथित वसूली और धमकी के वायरल वीडियो पर छत्तीसगढ़ सरकार सख्त

बिलासपुर में एडिशनल एसपी से जुड़े कथित वसूली और धमकी के वायरल वीडियो पर छत्तीसगढ़ सरकार सख्त

स्पा सेंटर संचालकों से अवैध वसूली के मामले में ASP राजेंद्र जायसवाल निलंबित, पुलिस मुख्यालय अटैच




बिलासपुर में एडिशनल एसपी से जुड़े कथित वसूली और धमकी के वायरल वीडियो पर छत्तीसगढ़ सरकार सख्त हो गई है। गृह मंत्री एवं डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने मामले को गंभीर मानते हुए तत्काल निलंबन के निर्देश जारी किए हैं।

बिलासपुर में स्पा सेंटर संचालकों से अवैध वसूली के मामले में गृहमंत्री विजय शर्मा के निर्देश के बाद बिलासपुर के ASP राजेंद्र जायसवाल को अब निलंबित कर दिया गया है। रायपुर में पुलिस मुख्यालय अटैच किया गया है। 

दरअसल, बिलासपुर सिटी ASP पंकज पटेल और सिविल CSP निमितेश सिंह की टीम ने 7 जनवरी 2026 को एक्वा स्पा सहित 6 स्पा सेंटर में छापेमारी की थी। इस दौरान SPA सेंटर में कुछ संदिग्ध गतिविधियां और रिकॉर्ड दुरुस्त नहीं मिले। स्पा सेंटर संचालक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। इसके बाद एक्वा स्पा सेंटर संचालक अमन सेन ने 9 जनवरी 2026 को आईजी से लिखित शिकायत की। स्पा सेंटर संचालक ने लिखा कि सिविल लाइन पुलिस हर महीने अवैध वसूली करती है। पैसे नहीं देने पर बिना कारण स्पा में चेकिंग के नाम पर बदनाम करने और बिजनेस खत्म कर देने की धमकी दी जाती है। इतना ही नहीं स्पा संचालक ने एक वीडियो भी बनाया है, जिसे सोशल मीडिया पर वायरल किया।

बता दें कि मामले को लेकर जब गृहमंत्री विजय शर्मा से सवाल किया गया तो उन्होंने धमकाने और वायरल वीडियो के लिए जांच करने और सस्पेंड करने के लिए कहा है। इसके बाद शाम को सस्पेंड कर दिया गया। ASP राजेंद्र जायसवाल फिलहाल GPM जिले में पोस्टेड थे।

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि स्पा सेंटर संचालक अमन सेन और 36 मॉल के मैनेजर आशीष सिंह चंदेल एडिशनल एसपी रहे राजेंद्र जायसवाल के दफ्तर में पहुंचते हैं। दफ्तर में पहुंचते ही एडिशनल एसपी राजेंद्र जायसवाल स्पा सेंटर संचालक से पूछते हैं कि तुम्हें काम नहीं करना है क्या?

हालांकि, इस पूरे विवाद पर राज्य के गृह मंत्री विजय शर्मा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस (SP) राजेंद्र जायसवाल को सस्पेंड किया जाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए बिलासपुर रेंज के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस (IG) ने तुरंत जांच के आदेश दिए हैं।

सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस (SSP), बिलासपुर को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है और उन्हें वायरल वीडियो, ऑडियो क्लिप और शिकायत में बताए गए तथ्यों की निष्पक्ष जांच करने और सात दिनों के अंदर तथ्यात्मक रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है। गृह मंत्री विजय शर्मा ने ASP राजेंद्र जायसवाल की हरकतों पर नाराज़गी जताई है और उन्हें तुरंत सस्पेंड करने का आदेश दिया है।


Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom