राज्य सरकार ने 12 IAS अधिकारियों के प्रभार और स्थिति में किया बदलाव, आदेश जारी
छत्तीसगढ़ सरकार ने आईएएस अधिकारियों की काफी लंबे समय से प्रतीक्षित ट्रांसफर लिस्ट को जारी कर दिया है। इसके साथ ही राज्य प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी बने 9 अधिकारियों को भी नई पोस्टिंग दी गई है। राज्य सरकार ने शुक्रवार को 12 IAS अधिकारियों के प्रभार और स्थिति में बदलाव करते हुए आदेश जारी किया है। इनमें कई अफसरों को वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। इस सम्बन्ध में सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से विधिवत आदेश जारी कर दिया गया है।जिसमें नगर निगम आयुक्त से लेकर जिला पंचायत सीईओ तक के पद शामिल हैं।
डा. सीआर प्रसन्ना आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां का अतिरिक्त प्रभार।
कुलदीप शर्मा कलेक्टर, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा।
तीर्थराज अग्रवाल उप सचिव, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास विभाग का अतिरिक्त प्रभार।
लीना कोसम परीक्षा नियंत्रक, सीजीपीएससी पद आइएएस के वरिष्ठ वेतनमान के समकक्ष घोषित।
सौमिल रंजन चौबे उप सचिव, कृषि विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर।
वीरेंद्र बहादुर पंचभाई अपर कलेक्टर, नारायणपुर।
सुमित अग्रवाल आयुक्त, नगर पालिक निगम, दुर्ग।
संदीप कुमार अग्रवाल सीईओ, जिला पंचायत, बिलासपुर।
आशीष टिकरिहा प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन।
ऋषभ कुमार पाराशर उप सचिव, वित्त विभाग।
तरुण कुमार किरण ओएसडी, कार्यालय कलेक्टर, जिला कोरबा।
दीपक सोनी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए कार्यमुक्त।



