एनएच 43 पर हुवा सड़क हादसा, क्रेन से टकराने से बाइक सवार की 1 की मौके पर मौत, 1 गम्भीर रूप से घायल

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

एनएच 43 पर हुवा सड़क हादसा, क्रेन से टकराने से बाइक सवार की 1 की मौके पर मौत, 1 गम्भीर रूप से घायल

एनएच 43 पर हुवा सड़क हादसा, क्रेन से टकराने से बाइक सवार की 1 की मौके पर मौत, 1 गम्भीर रूप से घायल

तेज रफ़्तार बाइक चालकों की मनमानी, रिल्स के लिये सड़कों को बना लेते है खेल मैदान





पत्थलगांव अंतर्गत नेशनल हाईवे पर कछार के पास बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बाइक और क्रेन की आमने–सामने टक्कर में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सुबल मिंज, पिता बजरु मिंज, निवासी छातासराई काडरो के रूप में हुई है। बताया गया कि वह बाइक क्रमांक सीजी14एमए0718 से पत्थलगांव से लुड़ेग की ओर जा रहा था। इसी दौरान पत्थलगांव की दिशा से आ रहे एक क्रेन से कछार के पास नेशनल हाईवे पर उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सुबल मिंज ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही पत्थलगांव तहसीलदार प्रांजल मिश्रा मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। साथ ही गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को तत्काल पत्थलगांव अस्पताल भेजकर इलाज की व्यवस्था कराई गई। प्रशासन की ओर से मिलने वाली सहायता राशि तहसीलदार द्वारा मौके पर ही मृतक के परिजनों को प्रदान की गई। वहीं, पुलिस ने मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

तेज रफ़्तार बाइक चालकों की मनमानी 

इन दिनों तेज रफ़्तार बाइक चालकों की मनमानी सड़कों पर देखने को मिल जाती है। इसी कारण से यह आए दिन जानलेवा हादसों का मुख्य कारण बन रही है। गलत तरीके से ओवरटेकिंग, स्टंटबाजी और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी न केवल खुद की, बल्कि दूसरों की जान भी जोखिम में डालती है।

युवा बाइकर्स अक्सर रेसिंग और स्टंट के चक्कर में सड़क को अपना खेल का मैदान बना लेते हैं। ये बाइकर्स अक्सर विपरीत दिशा से या गलत तरीके से ओवरटेक करते हैं, जिससे भयंकर दुर्घटनाएं होती हैं।इनकी तेज रफ्तार से पैदल चलने वालों और अन्य वाहनों को बहुत परेशानी होती है, जिससे वे अपना नियंत्रण खो देते हैं ओर दुर्घटनाओ का शिकार हो जाते है।

रिल्स के लिए जोखिम भरा स्टंट

इन दिनों कुछ युवा ऐसे खतरनाक स्टंट केवल सोशल मीडिया पर रील बनाने के उद्देश्य से करते है। और खुलेआम यातायात नियमों की अनदेखी करते नजर आते है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की स्टंटबाजी में एक छोटी सी चूक भी जानलेवा साबित हो सकती है। पुलिस प्रशासन द्वारा भी लगातार इन पर कार्रवाई व जागरूकता हेतु कई प्रयास किये जाते है फिर भी इन पर इसका कुछ प्रभाव पड़ता नजर नही आता है। तेज आवाज वाली बाइक से स्पीड चलना और रिल्स के लिए अपनी जिंगदी खतरे में डालते नजर आते है। 

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom