संभागीय आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा टीम ने प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल के साथ तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार ::

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा टीम ने प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल के साथ तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार ::

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा टीम ने प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल के साथ तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार :: 

896 नग कैप्सूल जप्त, तीनों आरोपी जेल दाखिल




कल दिनांक 18 फरवरी 2026 को  संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम को नशीले प्रतिबंधित कैप्सूल बिक्री करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हाथ लगी..सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में कल दिनांक 18- 2- 2026 को गस्त के दौरान कत्कालो बाजार थाना दरिमा पहुंचने पर एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को देखकर रोकने पर वह भागने लगा जिसे दौड़ा कर पकड़ा गया.. पूछने पर उसने अपना नाम मुकेश गुप्ता निवासी करजी थाना दरिमा का होना बताया.. उसकी तलाशी लेने पर उसके पास रखे झोले से 224 नग SPASMO PROXYVON PLUS  नशीला कैप्सूल बरामद कर गिरफ्तार किया गया तथा कल ही दिनांक 18- 2- 2026 को शाम को मुखबीर से सूचना मिली कि सूआरपारा पानी टंकी थाना बतौली के पास दो लड़के राहुल तिग्गा और नितेश चौहान नशीले कैप्सूल का सप्लाई करने वाले हैं.. तत्काल सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने अपनी टीम के साथ घेराबंदी कर उन दोनों लड़कों राहुल एवं नितेश को पकड़ा.. उनके कब्जे से 472 नग  SPASMO PROXYVON PLUS कैप्सूल जप्त कर गिरफ्तार किया गया.. उक्त तीनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट की धारा 22C के तहत गिरफ्तार किया गया.. आज दिनांक 19- 2- 2026 को माननीय विशेष न्यायालय अंबिकापुर में रिमांड हेतु पेश किया गया जहां से जेल दाखिल का आदेश प्राप्त हुआ।।

 उक्त कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के द्वारा की गई तथा कार्रवाई में मुख्य आरक्षक रमेश दुबे, कुमारु राम, अशोक सोनी नगर सैनिक गणेश पांडे, ओमप्रकाश गुप्ता तथा महिला सैनिक चंद्रावती की महत्वपूर्ण भूमिका रही।।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि सरगुजा को नशा मुक्त करने की दिशा में प्रयास जारी है।।

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom