पत्थलगांव तेज रफ्तार पिकअप ने सड़क पार कर रहे 38 वर्षीय युवक को मारी टक्कर, मौके पर मौत

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

पत्थलगांव तेज रफ्तार पिकअप ने सड़क पार कर रहे 38 वर्षीय युवक को मारी टक्कर, मौके पर मौत

पत्थलगांव तेज रफ्तार पिकअप ने सड़क पार कर रहे 38 वर्षीय युवक को मारी टक्कर, मौके पर मौत




पत्थलगांव थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक सड़क हादसे में तेज रफ्तार पिकअप ने सड़क पार कर रहे 38 वर्षीय युवक को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी जान चली गई। मृतक अपने छोटे-छोटे बच्चे और परिवार को छोड़ गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सकल साय खाखा पिता स्व. कल्लू खाखा निवासी दर्रा पारा उम्र 38 वर्ष जो कि रायगढ रोड एम आर प्लास्टिक दुकान में पीकप चलाने कार्य करता था। वह करीब दोपहर करीब 12 बजे पुराने एसबीआई के पास अपनी पीकप सड़क किनारे खड़ी कर दुकान गया था, दुकान से निकल कर वह सड़क पार कर अपनी पीकप के ओर जा रहा था तभी सामने से आ रही आलू दुकान की पीकप क्रमांक सिजी14 एम एल 0825 का चालक मनोज कुमार सक्सेना निवासी पत्थलगांव ने सामने से टक्कर मार दी। जिससे मृतक कर सिर में गम्भीर चोट आ गई और उसकी मौके पर मौत हो गई। उक्त घटना के बाद पुलिस वाहन व चालक को अपने कब्जे में ले लिया।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग, परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। अचानक हुए इस हादसे से बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom