TFICG, JSP टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया, छत्तीसगढ़ जिला जशपुर का जिला स्तरीय बैठक दिनांक 21-03-2026 को सम्पन्न

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

TFICG, JSP टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया, छत्तीसगढ़ जिला जशपुर का जिला स्तरीय बैठक दिनांक 21-03-2026 को सम्पन्न

TFICG, JSP टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया, छत्तीसगढ़ जिला जशपुर का जिला स्तरीय बैठक दिनांक 21-03-2026 को सम्पन्न

टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में आगामी 4 अप्रैल को देश की राजधानी दिल्ली में होगा राष्ट्रीय आंदोलन ..... 

जशपुर से सैकड़ो/ हजारों की संख्या में उक्त आंदोलन में शामिल होंगे सहायक शिक्षक, शिक्षक व PS/MS प्रधान पाठक

टीएफआई छत्तीसगढ़ जिला जशपुर के बैठक मे  लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय ......



जशपुर //- टीएफआई छत्तीसगढ़ जिला जशपुर की दिनांक 21-03-2024 बैठक संपन्न हुई, बैठक में टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ के प्रांतीय निर्देशानुसार जशपुर जिला के विभिन्न शैक्षिक संगठनों के जिलाध्यक्ष - संतोष टांडे छ ग प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ, अजय कुमार गुप्ता सहायक शिक्षक/ समग्र शिक्षक फेडरेशन छ ग, महेश यादव प्रदेश शिक्षक संघ छ ग, अनिल बेहरा क्रांतिकारी शिक्षक संघ, विनोद गुप्ता प्रदेश शिक्षक संघ के प्रतिनिधि श्रीमती सरिता नायक, सत्यम नायक  शैक्षिक समन्यवयक संघ के प्रतिनिधि रविशंकर यादव   सम्मिलित हुए। 2 घंटे से अधिक समय तक चली इस बैठक में निम्न अनेक निर्णय लिए गए - 

01) टीएफआई छ ग जशपुर जिला मे शामिल सभी शिक्षक संगठनों के जिला अध्यक्ष टीएफआई छत्तीसगढ़ जशपुर में जिला संचालक होंगे।

02) इसी प्रकार आगामी 24 मार्च को जशपुर जिला के समस्त 08 विकासखंडों में टीएफआई छत्तीसगढ़ जशपुर अंतर्गत सभी संगठनो के सभी ब्लॉक अध्यक्षगण आपस में समन्वय बिठाकर बैठक आयोजित करेंगे। सभी ब्लाक अध्यक्ष अब ब्लाक संचालक।

03) प्रत्येक विकासखंड से एक लग्जरी बस आंदोलन के लिए दिल्ली जाएगी। यह व्यवस्था संबंधित सभी ब्लॉक अध्यक्ष अर्थात ब्लॉक संचालक लोग सामंजस्यता के साथ सुनिश्चित करेंगे।

04) आगामी चार अप्रैल को दिल्ली जाने की सूचना एवं आंदोलन की जानकारी विधिवत लिखित रूप से  जिला संचालन समिति जशपुर द्वारा जिला कलेक्टर, जिला शिक्षाधिकारी एवं विकास खण्ड संचालको द्वारा अपने अपने क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी, थाना प्रभारी, विकासखंड शिक्षाधिकारी  को देंगे।

 05) चार अप्रैल को दिल्ली में आंदोलन के लिए सभी शिक्षक साथी नियमानुसार एक दिवस, दो दिवस अथवा तीन दिवस का अवकाश लेंगे। अवकाश संबंधी आवेदन 3 दिन या दो दिन पूर्व ही अपने विकासखंड शिक्षाधिकारी अथवा संकुल समन्वय को प्रेषित करेंगे।

06) दिल्ली जाने वाले शिक्षक प्रत्येक विकासखंड से लग्जरी बस अथवा ट्रेन से दिल्ली जाएंगे एवं जो साथी दिल्ली नहीं जाएंगे वह सभी टीईटी से प्रभावित शिक्षक 4 तारीख को 1 दिन का आकस्मिक अवकाश लेकर हड़ताल में रहेंगे।

07) ब्लाक के टीईटी पीड़ित समस्त शिक्षकों से ब्लाक टीम द्वारा एक निर्धारित शुल्क लिया जाएगा।

08) संबंधित शुल्क से ही दिल्ली जाने वाले शिक्षकों का परिवहन व्यय किया जाएगा।

09) शुल्क की एक निर्धारित राशि प्रदेश बाड़ी को दी जाएगी। जिससे दिल्ली आंदोलन का व्यय भेजा जाएगा। उक्त सम्बन्ध मे विकास खण्ड संचालको को बैठक मे विस्तृत जानकारी दी गई

10) अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह में राजधानी रायपुर में टीईटी के विरोध में वृहत एवं व्यापक आंदोलन होगा।

11) जशपुर जिला के ऐसे शिक्षक संगठन जो अभी तक टीएफआई छ ग जशपुर में सम्मिलित नहीं है उनसे भी आग्रह किया गया है कि वे टीएफआई छत्तीसगढ़ में शामिल हों।

*TFICG जशपुर जिला स्तरीय बैठक मे अर्जुन रत्नाकर उप प्रांताध्यक्ष,  सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक संघ के कुनकुरी ब्लॉक अध्यक्ष भरत यादव, फरसाबहार ब्लॉक् अध्यक्ष नरेश यफव,पत्थलगांव ब्लॉक अध्यक्ष संतोष जाटवर, कासाबेल ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमशंकर यादव, जशपुर ब्लॉक अध्यक्ष संजय बेक, बगीचा ब्लॉक अध्यक्ष पुरेन्द्र यादव, मनोरा ब्लॉक अध्यक्ष महेन्द्र सिंह, दुलदुला ब्लॉक अध्यक्ष के प्रतिनिधि लोकेश सडंगी, संयुक्त शिक्षक संघ के पत्थलगांव ब्लॉक अध्यक्ष विनोद साहू, बगीचा ब्लॉक अध्यक्ष बालदेव ग्वाला, फरसाबहार ब्लॉक अध्यक्ष अध्यक्ष हेमंत पैंकरा, दुलदुला ब्लॉक अध्यक्ष भुनेश्वर सूर्यवंशी सहित TFICGJSP मे शामिल सभी संघो के जिला/ब्लॉक पदाधिकारी व TET से पीड़ित/ प्रभावित सैकड़ो शिक्षक, शिक्षिकाएं शामिल हुवे*


          *संतोष जाटवर* 

          *ब्लाक संचालक* 

 *टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया पत्थलगांव* *जशपुर*

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom