16 वर्ष उम्र का विधि से संघर्षरत बालक ने किया था,09 वर्ष की नाबालिक बालिका से अनाचार

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

16 वर्ष उम्र का विधि से संघर्षरत बालक ने किया था,09 वर्ष की नाबालिक बालिका से अनाचार

16 वर्ष उम्र का विधि से संघर्षरत बालक ने किया था,09 वर्ष की नाबालिक बालिका से  अनाचार

पुलिस ने काल परिसीमा अवधि में, भेजा बाल संप्रेषण गृह, मामला चौकी करडेगा क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम का



मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 15.04.2026 को चौकी करडेगा, थाना तपकरा क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम के निवासी  पीड़ित बालिका के पिता, माता ने चौकी करडेगा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि पिछले माह दिनांक 15.03.26 को वे अपनी 09 वर्ष की नाबालिक बेटी के साथ पड़ोसी गांव के एक रिश्तेदार के यहां बर्थ डे पार्टी में आए हुए थे। उस पार्टी में आरोपी 16 वर्षीय विधि से संघर्षरत बालक भी, जो कि प्रार्थियों का ही रिश्तेदार है, वह भी आया हुआ था। रात्रि करीबन 09.00 बजे के आसपास केक खाने के पश्चात उसकी नाबालिक बेटी, पेशाब करने अकेली घर के बाहर गई हुई थी, कुछ देर के पश्चात घर वापस आई, तो प्रार्थियों ने पाया कि, उसकी नाबालिक बेटी रो रही है, उसके शरीर व कपड़ों में सूखे पत्ते चिपके हुए थे, पूछताछ पर उसकी नाबालिक बेटी ने बताया कि जब वह पेशाब कर रही थी, उसी दौरान आरोपी विधि से संघर्षरत बालक अचानक पहुंचा , और उसे पकड़कर खेत की ओर ले गया, व पेड़ के नीचे बच्ची के साथ जबरन दुष्कर्म किया। चूंकि मामला गांव व रिश्तेदारी का था अतः गांव वालों से परामर्श लेकरदिनांक 15.04.26 को चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराए।

 चूंकि मामला 09 वर्ष की नाबालिक बालिका से दुष्कर्म से संबंधित था, अतः मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल चौकी करडेगा में आरोपी विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध बी एन एस की धारा 65(2) व  5 डी पॉस्को एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया व पीड़ित बालिका का मेडिकल भी कराया गया।

 पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 16 वर्षीय विधि से संघर्षरत बालक को उसके घर से हिरासत में लिया गया, पूछताछ पर आरोपी विधि से संघर्षरत बालक के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर उसे अभिरक्षा में लेकर काल परिसीमा अवधि पर बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है।

  मामले की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में चौकी प्रभारी करडेगा सहायक उप निरीक्षक टेकराम सारथी, सहायक उप निरीक्षक प्रेमिका कुजूर, आरक्षक पंकज तिर्की, रामबृक्ष भगत, व कुलरंजन एक्का की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

  मामले में डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस बच्चों व महिलाओं से संबंधित अपराधों को लेकर अत्यंत संवेदनशील हैं, चौकी करडेगा क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम में नाबालिक बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने अभिरक्षा में लेकर, काल परिसीमा अवधि में बाल संप्रेषण गृह भेजा है।

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom