सरगुजा जिले में चार अलग अलग दर्दनाक घटना आई सामने, 22 घन्टों में 9 लोगो की हुई मौत, इलाके में सनसनी

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

सरगुजा जिले में चार अलग अलग दर्दनाक घटना आई सामने, 22 घन्टों में 9 लोगो की हुई मौत, इलाके में सनसनी

सरगुजा जिले में चार अलग अलग दर्दनाक घटना आई सामने, 22 घन्टों में 9 लोगो की हुई मौत, इलाके में सनसनी




छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ते सड़क हादसों के बीच सरगुजा जिले से चार दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी है। रविवार की शाम 7 बजे से सोमवार की शाम 5 बजे तक 4 हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई।

पहली घटना रविवार की देर शाम अंबिकापुर-बिलासपुर एनएच-130 स्थित भिट्ठीकला के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 3 महिलाओं को रौंद दिया था। हादसे में तीनों की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने स्कॉर्पियो चालक की बेदम पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह भीड़ से बचाकर चालक को लखनपुर अस्पताल में भर्ती कराया। मृत महिलाओं में मणिपुर थाना क्षेत्र के जोगीबांध निवासी श्यामपति पति तील साय राजवाड़े उम्र 55 वर्ष, मुन्नी बाइ पति धन साय उम्र 50 वर्ष व राम बाई पति जूठन उम्र 50 वर्ष शामिल है। तीनों महिलाओं का सोमवार को अंतिम संस्कार किया गया।

इस घटना के कुछ ही देर बाद मणिपुर थाना के समीप ऑटो और पिकअप में भिड़ंत हो गई। हादसे में ऑटो सवार 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में ऑटो में सवार मठपारा निवासी बादल नगेशिया पिता अनिल नगेशिया उम्र 20 वर्ष व विशाल साहू पिता सुदामा साहू की मौत हो गई। दोनों ऑटो से बिलासपुर चौक की ओर जा रहे थे। जबकि पिकअप बिलासपुर चौक से भिट्ठीकला की ओर जा रहा था।

तीसरी घटना सोमवार की सुबह करीब 5 बजे की है। अंबिकापुर-प्रतापपुर मार्ग पर स्थित सकालो जंगल के पास तेज रफ्तार कार व ट्रक की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में पति-पत्नी व बेटे की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। कार सवार कोरबा से लौट रहे थे। दरअसल राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चौरा निवासी राहुल भगत पिता कइला भगत उम्र 21 वर्ष कोरबा कुसमुंडा एसईसीएल में पदस्थ था। वह अपने साथी सोनू के साथ रहता था, जो की उसी गांव का है। कुछ दिन पूर्व राहुल अपने पिता कइला राम उम्र 45 व मां मानमति उम्र 40 को अपने साथ कुसमुंडा ले गया था। रविवार को राहुल माता-पिता को छोडऩे कार से जा रहा था। कार सोनू की बताई जा रही है, जो साथ में था। सोमवार की सुबह करीब 5 बजे अंबिकापुर-प्रतापपुर मार्ग पर पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई।

वहीं चौथी घटना शहर के पीजी कॉलेज के पास शाम करीब 5.30 बजे हुई। इसमें बाइक सवार 3 युवक सामने से आ रहे बाइक से टकरा गए। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 2 घायल युवकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom