295 नग नशीला कैप्सूल के मामले में फरार आरोपी भोले घसिया ने आज सूरजपुर विशेष न्यायालय में किया आत्मसमर्पण आबकारी उड़नदस्ता ने गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

295 नग नशीला कैप्सूल के मामले में फरार आरोपी भोले घसिया ने आज सूरजपुर विशेष न्यायालय में किया आत्मसमर्पण आबकारी उड़नदस्ता ने गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया

295 नग नशीला कैप्सूल के मामले में फरार आरोपी भोले घसिया ने आज सूरजपुर विशेष न्यायालय में किया आत्मसमर्पण आबकारी उड़नदस्ता ने गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया

             सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि दिनांक 11.4.26 को आबकारी उड़नदस्ता टीम ने मुखबीर की सूचना पर आईटीआई कॉलोनी विश्रामपुर मकान नंबर 1030 में निवासरत भोले घसिया के शयन कक्ष से 132 नग SPASMO PROXYVON PLUS capsule, 73 नग ALPRASCEN tablet एवं 90 नग ALPRAX Alprazolam tablet जब्त कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 सी के तहत कार्यवाही कर रिमाण्ड के लिए सूरजपुर आबकारी नियंत्रण कक्ष लाया गया..आरोपी भोले घसिया को आबकारी नियंत्रण कक्ष सूरजपुर में प्रधान आरक्षक मेवालाल सोनवानी एवं एक महिला सैनिक के हवाले कर एक अन्य कार्यवाही के लिए आबकारी उड़नदस्ता एवं सूरजपुर की टीम दूसरी तरफ चली गई.. तभी आरोपी भोले घसिया पानी पीने के बहाने चकमा देकर फरार हो गया था.. भोले घसिया ने आज दिनांक 15/04/26 को माननीय विशेष न्यायाधीश नारकोटिक्स के समक्ष आत्मसमर्पण किया..आरोपे भोले घसिया को पुनः गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय से रिमाण्ड लेकर आज जेल दाखिल कर दिया गया है।।

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads Bottom