पत्थलगांव नगर में भगवान परशुराम के प्राकट्योत्सव पर निकाली गई शोभायात्रा

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

पत्थलगांव नगर में भगवान परशुराम के प्राकट्योत्सव पर निकाली गई शोभायात्रा

पत्थलगांव नगर में भगवान परशुराम के प्राकट्योत्सव पर निकाली गई शोभायात्रा








पत्थलगांव। नगर के सर्व ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में शनिवार व रविवार 2 दिन भगवान परशुराम प्राकट्योत्सव अक्षय तृतीया के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया। 18 अप्रैल शनिवार को बच्चों, महिलाओं एवम समिति के सदस्यों के लिये विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। वहीं आज 19 अप्रैल रविवार को शाम 5 बजे सत्यनारायण मंदिर से शोभायात्रा निकाली, जो शहर के तीनो प्रमुख मार्गों से गुजरी। यात्रा में काफी संख्या में विप्र श्रद्धालु शामिल हुए। 

शोभा यात्रा से पहले सर्वप्रथम महराज ने परशुराम जी के प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन कर यात्रा की शरुआत की। शोभायात्रा में नगर के सर्व ब्राह्मण समाज के महिलाएं, बच्चे एवं विप्रजन पारंपरिक वेशभूषा में भगवान परशुराम का जयकारा लगाते हुए उत्साह के साथ चल रहे थे। इस शोभायात्रा का आयोजन सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा किया गया। 

इस दौरान भगवान परशुराम की वेशभूषा में झांकी सजाई गई। डीजे की धुन, हाथों में सनातन ध्वज और परशुराम जयघोष के नारों के साथ युवाओं की टोली पूरे नगर में जोश के साथ निकली। निकली इस शोभायात्रा में युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। शोभायात्रा के दौरान डीजे पर भगवान परशुराम की स्तुति और ब्राह्मण समाज से जुड़े भक्ति गीत बजाए गए, जिन पर युवाओं ने श्रद्धा और जोश के साथ नृत्य किया। जय परशुराम के नारों से नगर गूंज उठा। साथ ही मुख्य चौक में सुंदर आतिशबाजी का भी प्रदर्शन किया गया ।

यात्रा के दौरान नगर में अन्य समाज के लोगों ने जगह-जगह जलपान के स्टाॅल लगा रखे थे। शोभायात्रा में समाज के सभी वर्गों गणमान्य लोग शामिल हुए जो सामाजिक एकता का परिचायक है। शोभायात्रा तीनो मार्गों से होकर हरियाणा धर्मशाला में इस कार्यक्रम की समाप्ति हुई। 

यात्रा से पहले सुबह यहां के सत्यनारायण मन्दिर में पूजा हवन किया गया,उसके पश्चात  दोपहर में प्रसाद स्वरूप भंडारे का आयोजन किया गया। शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल मौजूद रहे। यात्रा से पहले नगर में भारी वाहनों की आवाजाही पर लगाम लग दी गई थी।


Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom