जशपुर जिले के नारायणपुर क्षेत्र से एक बड़ा विमान हादसा आया सामने, मौके पर पहुंचने के बाद होगी पुष्टि
एक प्राइवेट विमान आरा पहाड़ से टकराकर हुवा क्रैश, राहत व बचाव कार्य की की जा रही तैयारियां
जशपुर में चार्टर प्लेन क्रैश होने के कोई साक्ष्य नहीं मिले, पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद
जशपुर जिले के नारायणपुर क्षेत्र से एक बड़ा विमान हादसा सामने आया है। नारायणपुर क्षेत्र में एक प्राइवेट विमान आरा पहाड़ से टकराकर क्रैश हो गया। इस हादसे में पायलट और को-पायलट की मौत की आशंका जताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विमान काफी नीचे उड़ता हुआ दिखाई दिया, इसी के कुछ देर बाद उसी दिशा में पहाड़ी के ऊपर से धुएं का गुबार उठता नजर आया। घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर और एसपी टीम के साथ मौके के लिए रवाना हो गए हैं।
हादसे का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में सामने आया है, जिसमें पहाड़ से उठती आग की लपटें दिखाई दे रही हैं, जो दुर्घटना की भयावहता को दर्शाती हैं। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि विमान में पायलट और को-पायलट के अलावा कोई अन्य यात्री सवार था या नहीं। फिलहाल राहत और बचाव कार्य शुरू करने की तैयारी की जा रही है और प्रशासन पूरे मामले की जानकारी जुटाने में लगा है।
दूसरी ओर यह भी बात सामने आ रही है कि नारायणपुर में विमान के क्रैश की सूचना अफवाह हो सकती है, रायपुर एटीएस और झारसुगुड़ा एटीएस को किसी प्राइवेट विमान के उड़ने की खबर नही है। हालांकि देखना होगा कि यह खबर कहाँ तक सही है, राहत व बचाव दल के मौके पर पहुंचने के बाद ही हकीकत व अफवाह सामने आ सकती है।
जशपुर में चार्टर प्लेन क्रैश होने के कोई साक्ष्य नहीं मिले, पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद
ड्रोन कैमरा से की जा रही है निगरानी
वहीं प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर जिले के नारायणपुर क्षेत्र में कुछ धुआं उठने की सूचना मिली थी । मौके पर कलेक्टर रोहित व्यास और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेंद सिंह पहुंचे।
लोगों से जानकारी ली जा रही है । लेकिन अभी तक किसी ग्रामीणों ने विस्फोट होने की आवाज नहीं सूनी है। और कोई भी साक्ष्य नहीं मिला है। पुलिस प्रशासन, जिला प्रशासन और वन विभाग की टीम ड्रोन कैमरा के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है। जिला प्रशासन को कोई साक्ष्य नहीं मिला है।




