सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने किया 10वीं सेशन-1 का रिजल्ट जारी

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने किया 10वीं सेशन-1 का रिजल्ट जारी

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने किया 10वीं सेशन-1 का रिजल्ट जारी



सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 10वीं सेशन-1 का रिजल्ट जारी कर दिया है। कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in और उमंग ऐप के माध्यम से देख सकते हैं। इस वर्ष लगभग 25 लाख छात्रों ने CBSE 10वीं सेशन-1 की परीक्षा में भाग लिया था, जिनका परिणाम अब घोषित कर दिया गया है।  

दो चरणों में हुई परीक्षा, दूसरा मौका भी मिलेगा

इस साल CBSE ने कक्षा 10वीं की परीक्षाएं नए टू-बोर्ड सिस्टम के तहत आयोजित की हैं।

पहला बोर्ड एग्जाम (अनिवार्य): 17 फरवरी से 11 मार्च 2026

दूसरा बोर्ड एग्जाम (वैकल्पिक): 15 मई से 1 जून 2026

दूसरी परीक्षा उन छात्रों के लिए है जो अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं। इसमें अधिकतम 3 विषयों में सुधार का मौका मिलेगा। मगर 2 विषयों में फेल छात्रों को कंपार्टमेंट श्रेणी में रखा गया है, जो दूसरी परीक्षा दे सकते हैं मगर 3 या अधिक विषयों में फेल छात्र को 2027 की मुख्य परीक्षा देनी होगी।

इस बार सीबीएसई ने 12वीं के परिणाम से पहले 10वीं का रिजल्ट जारी किया है। इसका मुख्य कारण यह है कि बोर्ड इस वर्ष से 10वीं की परीक्षा दो बार आयोजित कर रहा है। 10वीं की सेकंड परीक्षा मई महीने से शुरू होने वाली है।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

छात्र अपने क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी, जन्म तिथि और सिक्योरिटी पिन का उपयोग करके रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए निम्न चरणों का पालन करें—

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

होमपेज पर CBSE 10वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें

आवश्यक जानकारी भरें

आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा

रिजल्ट डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें

कहां-कहां देख सकते हैं रिजल्ट

CBSE 10वीं का रिजल्ट निम्न प्लेटफॉर्म्स पर देखा जा सकता है—

CBSE की आधिकारिक वेबसाइट

CBSE Results Portal

DigiLocker

UMANG App

15 मई से सेकंड एग्जाम

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड की सेकंड परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। यह पहली बार है जब 10वीं की परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जा रही है। जानकारी के अनुसार, सेकंड परीक्षा 15 मई से 1 जून तक आयोजित की जाएगी। पहले चरण में शामिल छात्र अधिकतम तीन विषयों में यह परीक्षा दे सकेंगे।

इस वर्ष CBSE 10वीं सेशन-1 परीक्षा में 25 लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया। इस बार 10वीं और 12वीं के परिणाम अलग-अलग जारी किए जा रहे हैं।

मेरिट लिस्ट नहीं जारी होगी

CBSE बोर्ड मेरिट लिस्ट जारी नहीं करता है और न ही टॉपर्स की घोषणा की जाती है। बोर्ड सभी स्कूलों और संस्थानों को निर्देश देता है कि किसी भी छात्र को स्कूल या जिले का टॉपर घोषित न किया जाए।


Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom