झारखंड से जशपुर होते हुवे अंबिकापुर की ओर जाते नशीली इंजेक्शन की तस्करी में सम्मिलित कुल 05 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस मितान टीम के सहयोग से ग्राम हाथीसार (किनकेल) के जंगल से दबोचे गये 03 आरोपी
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 09.06.2026 की दरम्यानि रात्रि में सिटी कोतवाली जषपुर की पुलिस टीम सारूडीह की ओर गश्त/पेट्रोलिंग कर रही थी, इसी दौरान सारूडीह रोड में एक अज्ञात कार आया और पुलिस को देखकर संदिग्ध तरीके से जंगल की ओर भागने लगा, पुलिस द्वारा काफी देर तक पीछा करने पर एवं दबाव बढ़ने पर कार को जंगल किनारे खड़ी कर भाग गया, इस कार्यवाही के दौरान ग्राम में मौजूद पुलिस मितान की टीम को भी मौके पर बुलाया गया एवं उनकी सहायता से हाथीसार जंगल में चारों ओर घेराबंदी की गई एवं काफी मषक्कत के पश्चात् छिपे हुये 03 आरोपियों दीपक लकड़ा, अमन सिंह एवं आलोक साय को पकड़कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।
पुलिस द्वारा कार की तलाशी लेने पर उक्त कार से भारी मात्रा में अलग-अलग कंपनी जिसमें rexogesic (Buprenorphine Injection IP 0.3 mg/ml) का कुल 440 नग Ampoule मे प्रत्येक में 02-02 एमएल कुल 880 एमएल कीमती रू. 22,000 रू. एवं अन्य दूसरे प्लास्टिक बोरी में Avill (Pheniramine Maleate Injection IP) का 450 नग नशीला इंजेक्शन प्रत्येक 10 एम.एल. कुल 4500 एम.एल. कुल कीमती 9,900 तथा दो नग मोबाईल एवं तस्करी में प्रयुक्त मारूती सेलेरियो कार को जप्त किया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने उक्त नशीला इंजेक्शन को झारखंड निवासी मो. शमशेर खान के पास से 60 हजार रू. में खरीदना बताये, शमशेर खान के कब्जे से 750 नग नशीला इंजेक्शन एवं विक्रय में से बचे हुये 05 हजार रू. एवं तस्करी में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त कर उसे अभिरक्षा में लेकर गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही 01 आरोपी अरूण राम घटना के बाद से फरार चल रहा था, उसे भी पतासाजी कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों का कृत्य धारा धारा 21(ग) एनडीपीएस का अपराध करना पाये जाने पर उन्हें दिनांक 09.06.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में एसडीओपी जशपुर परमा, उप पुलिस अधीक्षक के.आर. चौहान, निरीक्षक मोरध्वज देखमुख, उप निरीक्षक खोमराज ठाकुर, पीएसआई लक्ष्मी मरकाम, पीएसआई जितेन्द्र साहू, आर. रवि राम, आर. 58 उपेन्द्र सिंह, न.सै. रवि डनसेना, न.सै. थानेष्वर देषमुख का सराहनीय योगदान रहा है।
डीआईजी एवं एसएसपी जशपुर डाॅ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि:- ” *नषे की तस्करी में सम्मिलित रहे उक्त आरोपियों को पुलिस मितान के सहयोग से उक्त आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिला है, जिले में नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।




