अब लिखित परीक्षा के दिन ही शाम तक परिणाम और मेरिट सूची कर दी जायेगी जारी, राज्य सरकार ने लिया बड़ा फैसला

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

अब लिखित परीक्षा के दिन ही शाम तक परिणाम और मेरिट सूची कर दी जायेगी जारी, राज्य सरकार ने लिया बड़ा फैसला

अब लिखित परीक्षा के दिन ही शाम तक परिणाम और मेरिट सूची कर दी जायेगी जारी, राज्य सरकार ने लिया बड़ा फैसला

सरकार का लक्ष्य 15 जुलाई तक नियुक्तियां देने का, ताकि नए शैक्षणिक सत्र में शिक्षकों और कर्मचारियों की कमी न रहे



छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद (सेजस) और स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब लिखित परीक्षा के दिन ही शाम तक परिणाम और मेरिट सूची जारी कर दी जाएगी।

सरकार का लक्ष्य 15 जुलाई तक नियुक्तियां देने का है, ताकि नए शैक्षणिक सत्र में शिक्षकों और कर्मचारियों की कमी न रहे। इस फैसले के बाद शिक्षा विभाग ने फिलहाल जिला स्तर पर चल रही संविदा भर्ती प्रक्रियाओं पर रोक लगा दी है।

भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए इस बार चयन जिला स्तर पर नहीं, बल्कि राज्य स्तरीय केंद्रीयकृत परीक्षा के माध्यम से होगा। लिखित परीक्षा निजी एजेंसी द्वारा आयोजित कराई जाएगी। इसके लिए शिक्षा विभाग ने निविदा भी आमंत्रित कर दी है।

परीक्षा की गोपनीयता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। शिक्षा विभाग ने फिलहाल जिला स्तर पर चल रही संविदा भर्ती प्रक्रियाओं पर रोक लगा दी है। साथ ही प्रदेश के सभी जिलों से स्कूलवार रिक्त पदों की जानकारी मांगी गई है। जानकारी मिलने के बाद विस्तृत भर्ती अधिसूचना जारी की जाएगी।

रिक्त पदों में शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पद शामिल होंगे

शैक्षणिक पद: व्याख्याता (हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, भूगोल, अर्थशास्त्र, इतिहास, राजनीति विज्ञान, गणित, जीव विज्ञान, वाणिज्य, रसायन, भौतिकी), शिक्षक (हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी, कला, विज्ञान, गणित), प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक स्तर के प्रधान पाठक, सहायक शिक्षक और व्यायाम शिक्षक।

गैर-शैक्षणिक पद: ग्रंथपाल, कंप्यूटर शिक्षक, प्रयोगशाला सहायक, सहायक ग्रेड-2, सहायक ग्रेड-3, भृत्य, चौकीदार और अंशकालीन सफाई कर्मी।

योग्यता और आवेदन प्रक्रिया: इन स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए संबंधित विषय में निर्धारित शैक्षणिक योग्यता के साथ बीएड/डीएड अनिवार्य होगा। चूंकि ये उत्कृष्ट विद्यालय हैं, इसलिए अभ्यर्थियों को अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाने की क्षमता भी साबित करनी होगी।


Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom