छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग में हुवा बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, परिवहन आयुक्त कार्यालय से जारी हुवा आदेश

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग में हुवा बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, परिवहन आयुक्त कार्यालय से जारी हुवा आदेश

छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग में हुवा बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, परिवहन आयुक्त कार्यालय से जारी हुवा आदेश









रायपुर। छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। इस बार परिवहन निरीक्षक, उपनिरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षकों के तबादले किए गए हैं। परिवहन आयुक्त ने यह ट्रांसफर ऑर्डर जारी किया है। विभाग ने इसे नियमित रोटेशन बताया है।

परिवहन आयुक्त ने जारी किया ट्रांसफर ऑर्डर

नवा रायपुर स्थित परिवहन आयुक्त कार्यालय से जारी आदेश के मुताबिक विभिन्न जिलों, उड़नदस्ता इकाइयों और चेकपोस्टों में पदस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना दी गई है। आदेश में कोरबा, रायगढ़, दुर्ग, बिलासपुर, अंबिकापुर, जगदलपुर, राजनांदगांव, कोरिया समेत कई जिलों को शामिल किया गया है।

परिवहन आयुक्त कार्यालय द्वारा अपर परिवहन आयुक्त डी.रविशंकर के हस्ताक्षर से जारी आदेश में प्रदेश के विभिन्न जिलों, उड़नदस्ता इकाइयों और प्रमुख चेकपोस्टों में पदस्थ 46 परिवहन निरीक्षकों, 50 उपनिरीक्षकों, 16 सहायक उपनिरीक्षकों, 35 प्रधान आरक्षकों तथा 18 आरक्षकों का तत्काल प्रभाव से तबादला किया गया है। 

इस बड़ी सर्जरी के तहत कई अधिकारियों को फील्ड पोस्टिंग से हटाकर कार्यालय की जिम्मेदारी दी गई है, तो वहीं कुछ को चेकपोस्टों और उड़नदस्ता यूनिटों में नई तैनाती मिली है। महत्वपूर्ण बदलावों के तहत कोरबा उड़नदस्ता में पदस्थ अनुपम पटेल को प्रभारी जिला परिवहन अधिकारी नारायणपुर और दुर्ग से सनत कुमार जागड़े को प्रभारी डीटीओ बीजापुर बनाया गया है। इसके अलावा, कृष्ण कुमार चौबे को अंबिकापुर से चिल्फी, वैभव शुक्ला को रायपुर से रामानुजगंज, मोहम्मद आबिद खान को कोटा से धनपुंजी चेकपोस्ट भेजा गया है।

संतोष कुमार राठौर और चंद्र कुमार साहू, अरुणा साहू को रायपुर उड़नदस्ता, महेंद्र कुमार कुलदीप को परिवहन कार्यालय बिलासपुर, राजेंद्र कुमार बर्मन को पाटेकोहरा चेकपोस्ट से उड़नदस्ता रायगढ़, केशव प्रसाद राजवाड़े को उड़नदस्ता दुर्ग, जितेंद्र भूषण को पाटेकोहरा चेकपोस्ट की कमान सौंपी गई है। परिवहन विभाग ने सभी स्थानांतरित कर्मियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।


Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom