छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने उच्च न्यायिक सेवा संवर्ग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 17 न्यायिक अधिकारियों के किये तबादले

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने उच्च न्यायिक सेवा संवर्ग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 17 न्यायिक अधिकारियों के किये तबादले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने उच्च न्यायिक सेवा संवर्ग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 17 न्यायिक अधिकारियों के किये तबादले



छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने उच्च न्यायिक सेवा संवर्ग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 17 न्यायिक अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापनाओं के आदेश जारी किए हैं। रजिस्ट्रार जनरल की ओर से जारी आदेश के तहत जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश और हाईकोर्ट में पदस्थ कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

इस फेरबदल में बिलासपुर, रायपुर, जगदलपुर, बलौदाबाजार, बलरामपुर, सूरजपुर और सारंगढ़ समेत कई जिलों के न्यायिक अधिकारी शामिल हैं। हाईकोर्ट ने आदेश अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है और इसे प्रशासनिक आवश्यकताओं के तहत किया गया महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है।

जारी आदेश के अनुसार, जगदलपुर के प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत को स्पेशल जज (NIA कोर्ट), जगदलपुर नियुक्त किया गया है। वहीं, हाईकोर्ट लीगल सर्विस कमेटी के सचिव ओमप्रकाश जायसवाल को हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार (ज्यूडिशियल) बनाया गया है।

बलौदाबाजार के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अब्दुल जाहिद कुरैशी को हाईकोर्ट का रजिस्ट्रार (विजिलेंस) नियुक्त किया गया है। वहीं, बलौदाबाजार के प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार वर्मा को छत्तीसगढ़ न्यायिक अकादमी, बिलासपुर में एडिशनल डायरेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बिलासपुर, रायपुर, बलरामपुर और सारंगढ़ में भी बदलाव

हाईकोर्ट ने बिलासपुर के द्वितीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश रूपनारायण पात्रे को हाईकोर्ट लीगल सर्विस कमेटी का सचिव नियुक्त किया है। सिद्धार्थ अग्रवाल को प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जगदलपुर बनाया गया है। इसी तरह किरण कुमार जांगड़े को प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बलरामपुर-रामानुजगंज नियुक्त किया गया है। विनय कुमार प्रधान और डमरूधर चौहान के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है तथा रायपुर में उन्हें नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

तबादला सूची में विनिता वारनेर को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सूरजपुर से बलौदाबाजार भेजा गया है। थामस एक्का को प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय सूरजपुर से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सूरजपुर बनाया गया है। वहीं, संगीता नवीन तिवारी को स्पेशल जज (NIA), जगदलपुर से प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बलौदाबाजार नियुक्त किया गया है।

डॉ. मनोज कुमार प्रजापति का तबादला बलरामपुर-रामानुजगंज से सारंगढ़ किया गया है। अमित राठौर को सारंगढ़ से रायपुर स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा सुमित कपूर को हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार (ज्यूडिशियल) पद से जिला एवं सत्र न्यायाधीश, रायपुर तथा अमित कुमार कोहली को छत्तीसगढ़ न्यायिक अकादमी से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बलरामपुर-रामानुजगंज नियुक्त किया गया है।

प्रशासनिक जरूरतों को देखते हुए जारी हुए आदेश

हाईकोर्ट की ओर से जारी इस तबादला आदेश को न्यायिक व्यवस्था में कार्य संतुलन, प्रशासनिक दक्षता और विभिन्न न्यायालयों में बेहतर कार्य संचालन सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और संबंधित अधिकारियों को नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom