मैनपाट में 2 बाइको के आमने सामने टक्कर में 3 की मौत, तेज रफ्तार बाइकर्स की लापरवाही के चलते बुझते है घर के चिराग

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

मैनपाट में 2 बाइको के आमने सामने टक्कर में 3 की मौत, तेज रफ्तार बाइकर्स की लापरवाही के चलते बुझते है घर के चिराग

मैनपाट में 2 बाइको के आमने सामने टक्कर में 3 की मौत, तेज रफ्तार बाइकर्स की लापरवाही के चलते बुझते है घर के चिराग

मैनपाट बना बाइकर्स गैंग का अड्डा, सैलानियों को हो रही दिक्कक्त, पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुवे 158 बाइक को किया जब्त

नशे के आदि युवा मचा रहे उत्पात, कार की छत पर बैठ तो कहीं बाइक तेज रफ्तार में चला कर रहे सोशल मिडिया में पोस्ट

पुलिस ने आम नागरिकों से आह्वान किया है की हुड़दंग बाइकर्स समूह की दे सूचना




छत्तीसगढ़ के शिमला के नाम से विख्यात मैनपाट का मौसम बारिश के मौसम में काफी सुहावना हो गया है। बारिश के बीच ऐसा लगता है कि बादल जमीं पर उतर आए हों। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती देखने अंबिकापुर शहर के अलावा सरगुजा समेत छत्तीसगढ़ के अन्य जिले को लोग भी पहुंच रहे हैं। इस बीच पिछले कुछ दिनों से देखा जा रहा है कि मैनपाट में बाइकर्स गैंग तेज रफ्तार में बाइक चलाकर, साइलेंसर और हॉर्न बजाकर लोगों को परेशान कर रहे हैं। बाइक स्टार्ट कर उसकी धुन में ये डांस भी करते देखे जा रहे हैं। 

कनफोड़ू आवाज वाले साइलेंसर, बाइक के शोर और हो-हल्ला के दौरान वहां से होकर गुजरने वाले सैलानियों को काफी परेशानी होती है। साइलेंसर बजाने व हो-हल्ला करने के दौरान वे मोबाइल पर वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल भी कर रहे हैं। लोग इन बाइकर्स गैंग की संख्या देख बेवजह उलझने या समझाने से भी कतराते नजर आते है।  

बताया जा रहा है कि बाइकर्स गैंग के लोग रेसिंग बाइक को सडक़ों पर तेज रफ्तार में दौड़ाते हैं, ऐसे में किसी भी समय हादसे का डर बना रहता है। सोशल मीडिया पर ऐसे लोगों के खिलाफ प्रशासन व पुलिस से कार्रवाई की मांग भी उठ रही है।



बाइकर्स मेहता प्वाइंट, टाइगर प्वाइंट और उल्टापानी के रास्तों पर बाइकें खड़ी कर तेज आवाज में गाने बजाकर शोर मचाते हैं। बाइकर्स के आतंक के कारण मैनपाट के स्थानीय लोग सहमे रहते हैं। बाइकर्स के उत्पात का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

बाइकर्स गैंग के खिलाफ एफआईआर दर्ज मामले में पुलिस ने बाइकर्स गैंग के खिलाफ धारा 281, 190,189, 126, 270, 285 बीएनएस का अपराध दर्ज किया है। रिपोर्ट एक स्थानीय युवक के द्वारा दर्ज कराई गई है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि 7 जुलाई को सुबह से शाम तक मैनपाट क्षेत्र में कई बाईकर्स मैनपाट में दो या तीन सवारी बैठकर सड़क में अपनी गाड़ी तेज रफ्तार में चला रहे थे, जिससे एक्सीडेंट का खतरा बना हुआ था और लोगों का चलना मुश्किल हो गया था। रास्ते में बाइकर्स सड़क जाम कर शोर मचा रहे थे।



शिकायत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अलग अलग थानों में 158 बाइक जब्त

सरगुजा में पुलिस ने बाइकस गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मैनपाट में उत्पात मचाने वाले बाइकर्स के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। वीडियो के आधार पर उनकी पहचान की जा रही है। इधर उत्पात मचाने वाले बाइकर्स के खिलाफ अभियान चलाकर अलग अलग थानों में एक दिन में 158 बाइक को जब्त किया गया है। पुलिस ने बाइक चालकों के परिजन को बुलाकर अंतिम चेतानवी दी है और इसके बाद पकड़े जाने पर उनके खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने आम नागरिकों से आह्वान किया है कि किसी भी दर्शनीय स्थल या अन्य स्थानों पर बाइकर्स समूह द्वारा सड़क जाम करने अथवा वाहनों के साइलेंसर से तेज आवाज निकालकर परेशान करने सम्बन्धी जानकारी अथवा सूचना प्राप्त होती है तो तत्काल सरगुजा पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 9479193599 अथवा डायल 112 में फोन कर अपनी सूचना दर्ज करा सकते है।

घूमने आये युवकों में हुवा विवाद, मारपीट तक बात पहुँची

वहीं मैनपाट घूमने आए कुछ युवकों के बीच विवाद हो गया और बात मारपीट तक पहुंच गई। यह घटना अंबिकापुर-मैनपाट रोड पर कालीघाट के ऊपर की बताई जा रही है।मारपीट के दौरान एक युवक ने दूसरे युवक को खाई में धक्का देने की कोशिश की, लेकिन युवक किसी तरह बच गया।

इस मामले में अभी तक थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। मैनपाट थाना प्रभारी मनोज कुमार प्रजापति ने बताया कि इस घटना को लेकर थाने में कोई शिकायत नहीं आई है।

दो बाइक में आमने सामने भिड़ंत में 3 युवकों की मौत

सरगुजा में के मैनपाट में दो बाइकों की आमने सामने हुई भिड़ंत में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस शव बरामद कर मामले की विवेचना कर रही है।

तेज रफ्तार दो बाइकों की आपस में हुई भिड़ंत में तीन घरों का चिराग बुझ गया। बताया जा रहा है कि मैनपाट में शुक्रवार रात 8 बजे तेज रफ़्तार प्लेटिना बाईक व पल्सर बाइक सवारों के बीच आमने सामने टक्कर में मौके पर ही दो युवकों की मौत हो गई जबकि तीसरा गंभीर युवक जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया इस हादसे से मृतकों के परिवारों में शोक का माहौल है।

हादसा सरगुजा के मैनपाट के कमलेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत नर्मदापुर से बिजलहवा मार्ग में हुआ। पुलिस ने मृतकों की पहचान रघुनाथपुर चोरकीडीह निवासी अर्जुन विश्वकर्मा उम्र लगभग 20 वर्ष, वंदना निवासी गुड्डू माझी पिता धनाराम उम्र 18 वर्ष और सीतापुर निवासी विफन राम 32 वर्ष के रूप में की है। बताया जा रहा है कि अर्जुन विश्वकर्मा अपने ससुराल जा रहा था। वहीं रास्ते में हुए दर्दनाक हादसे से दर्दनाक मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि मृतक अर्जुन विश्वकर्मा एक बाइक में वहीं गुड्डू माझी और उसका साथी विफन राम दूसरे बाइक में सवार थे। दोनों मैनपाट घूमने के लिए गए थे और लौटते समय हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में दोनों बाईक के परखच्चे उड़ गए। तीनों युवकों के परिवारों में शोक का माहौल है। फिलहाल कमलेश्वर पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।

पुलिस प्रशासन के साथ इन युवाओं के अभिभावकों का भी इस ओर ध्यानाकर्षण करने की आवश्यकता है। बच्चों को महंगी महंगी तेज रफ्तार वाली बाइक दिलाने के साथ साथ उन्हें तेज चलाने को मना करना चाहिये, जिसे भविष्य में होने वालों हादसों को रोका जा सके। ऐसे हादसों में युवा समय से पहले काल के ग्रास में आ जाते है, ओर इसका परिणाम घरवालों को भुगतना पड़ता है। 

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom