छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ तथा असरदार बनाने के उद्देश्य से 24 आईपीएस अधिकारियों के किये तबादले

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ तथा असरदार बनाने के उद्देश्य से 24 आईपीएस अधिकारियों के किये तबादले

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ तथा असरदार बनाने के उद्देश्य से 24 आईपीएस अधिकारियों के किये तबादले






छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ तथा असरदार बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है। राज्य में 24 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। सरकार ने शुक्रवार रात अधिकारियों के तबादले की लिस्ट जारी की है। पुलिस अधीक्षक समेत आईजी लेवल के अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं। सरकार ने यह कार्रवाई विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने के 3 दिन पहले की है। लंबे समय बाद हुए इस बड़े प्रशासनिक बदलाव को कानून-व्यवस्था और पुलिस व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

तबादला सूची में सबसे प्रमुख नाम सीनियर आईपीएस अधिकारी अजय कुमार यादव का है। वे अब तक नेताजी सुभाषचंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी, चंदखुरी के निदेशक पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, जिन्हें अब राजनांदगांव रेंज का नया पुलिस महानिरीक्षक (IG) नियुक्त किया गया है। वहीं, राजनांदगांव के निवर्तमान आईजी बालाजी राव सोमावर और बस्तर के आईजी प्रशांत कुमार अग्रवाल को पुलिस मुख्यालय (PHQ), नया रायपुर में पदस्थ किया गया है।

इस पूरी सूची में कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक का बदलाव एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है। उल्लेखनीय है कि कवर्धा राज्य के उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा का गृहक्षेत्र है, और यहां पिछले कुछ समय में प्रशासनिक तालमेल को बेहतर करने के लिए कई बार एसपी बदले जा चुके हैं। लंबे अंतराल के बाद हुए इस बड़े फेरबदल को राज्य में पुलिसिंग को नई ऊर्जा देने और सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने की दिशा में सरकार का एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom