किराए के मकान में रहकर काम करने वाली युवती का फंदे से लटकता मिला लाश, 3 दिन पहले मकान में लगाई थी फांसी
पत्थलगांव थानाक्षेत्र के दर्रापारा मोहल्ले में एक किराये के मकान में एक युवती का फंदे से लटका हुआ लाश मिला, जो 3 दिन पुराना बताया जा रहा है। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है और मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
दरअसल मृतिका भिमावती पैंकरा पिता श्रवण पैंकरा 21 वर्ष ग्राम बनेकेला थाना लैलूंगा निवासी है। युवती किराए के मकान में अकेली रहती थी और यहाँ एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में काम करती थी। युवती के मकान का दरवाजा 2से 3 दिन तक नही खुलने से आसपास के लोगों को शक हुवा। पास जाने पर वहां तेज दुर्गंध आने पर लोगों ने इसकी सूचना पत्थलगांव पुलिस को दी, पुलिस के आने पर दरवाजा खुला तो सबकी आंखे सन्न रह गई। युवती की लाश फंदे से लटक रही थी, लाश को देखने पर 2 से 3 दिन पुराना बताया जा रहा है।
वही युवती का प्रेम- प्रंसग में फांसी लगाने की आशंका जाहिर की जा रही है। फिरहाल पत्थलगांव पुलिस परिजनों को सूचना देकर शव को अपने कब्जे में ले आगे की जांच कर रही है। और उसके मौत असली कारणों का पता करने में जुटी है।




