पत्थलगांव में कार-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवक गंभीर, कार खेत में पलटी

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

पत्थलगांव में कार-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवक गंभीर, कार खेत में पलटी

पत्थलगांव में कार-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवक गंभीर, कार खेत में पलटी







पत्थलगांव। थाना क्षेत्र के सुखरापारा स्थित एकलव्य स्कूल के समीप शनिवार शाम कार और बाइक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार चार युवकों में से दो गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दो अन्य को मामूली चोटें आई हैं। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर सवार चार युवक मैनपाट से सराईपानी (बगीचा) की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पत्थलगांव की ओर से आ रही कार से उनकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में अविलतस नाग और सुदेव राम, निवासी सराईपानी (बगीचा), गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय निवासी रामानंद सिंह ने अपने निजी वाहन से घायलों को सिविल अस्पताल पत्थलगांव पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया जा रहा है।

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom