थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत देसी कट्टा के साथ पकड़ा गया युवक, एक नग देसी व दो कारतूस कट्टा बरामद
पत्थलगांव। दिनांक 17.07.26 की शाम करीबन 03.21 बजे थाना पत्थलगांव पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि आरोपी मुकेश सिंह सिदार, अपने पास देशी कट्टा रखा है व थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत चिड़रा पारा में घूम रहा है, जिस पर थाना पत्थलगांव की पुलिस टीम के द्वारा उसे घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया तथा तलाशी के दौरान गवाहों केवो समक्ष,उसके कब्जे से एक नग देसी, व दो कारतूस कट्टा बरामद किया गया।
पुलिस के द्वारा आरोपी के विरुद्ध थाना पत्थलगांव में आर्म्स एक्ट की धारा 25,27 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर, प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी को कट्टा कहां से मिला था इसके संबंध में पुलिस की जांच जारी है।



