पत्थलगांव के प्रेमनगर मोहल्ले में देर रात एक व्यक्ति शराब के नशे में मचाया जमकर उत्पात, कई वाहनों के तोड़े शीशे, लोगों ने की कड़ी करवाई की मांग
पत्थलगांव। पत्थलगांव के प्रेमनगर मोहल्ले में देर रात एक व्यक्ति ने कथित रूप से शराब के नशे में जमकर उत्पात मचाया। Cg10cf1173, cg04qd8092, cg14ms4692, cg13l9254,स्कोर्पियो, पीकप,इको, जीतो, फ्रॉनक्स सहित 6 चारपहिया वाहनों में पत्थर मारकर कांच में तोड़फोड़ की गई। घटना से मोहल्ले में आक्रोश का माहौल है। पीड़ित वाहन मालिकों ने एक स्थानीय व्यक्ति सुनील मिश्रा पर संदेह जताया है। एवम उसके खिलाफ नामजद मामले की सूचना पुलिस को देने की बात कही गई है। स्थानीय लोगों ने आरोपी के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई करने की बात कही।
वाहन मालिकों में सोनू साहू ,सुमन दास, बंटी चौहान, संतोष गुप्ता की कुल 6 गाड़ी में तोड़फोड़ किया गया है। लोगों ने बताया कि शाम 6-7 बजे मोहल्ले में रथ यात्रा की तैयारी चल रही थी, उसके बीच उक्त व्यक्ति नशे में वहां आकर पेशाब कर दिया। जिसकी वजह से उसके साथ मोहल्ले वासियों की कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर पत्थलगांव पुलिस इस घटना की जानकारी दी गई, सूचना पर पुलिस उसे पकड़कर थाने लेकर आ गई। रात करीब 1 से 2 के बीच वह नशे में आकर मोहल्ले में घर के बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ करते भारी उत्पात मचाया। लोगो ने उसके खिलाफ थाने में नामजद आवेदन दिया है, और कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है, जिससे भविष्य में ऐसी घटना करने वालो के लिये सबक बन सके। लोगों ने बताया कि घटना के बाद वह सुबह से घर से फरार है, उससे सम्पर्क भी नही हो पा रहा है।




