आईपीएस जयंत वैष्णव को मुख्यमंत्री सुरक्षा का नया पुलिस अधीक्षक किया नियुक्त, आदेश जारी

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

आईपीएस जयंत वैष्णव को मुख्यमंत्री सुरक्षा का नया पुलिस अधीक्षक किया नियुक्त, आदेश जारी

आईपीएस जयंत वैष्णव को मुख्यमंत्री सुरक्षा का नया पुलिस अधीक्षक किया नियुक्त, आदेश जारी

रायपुर। राज्य शासन द्वारा मुख्यमंत्री की सुरक्षा में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। आईपीएस अधिकारी जयंत वैष्णव को मुख्यमंत्री सुरक्षा का नया पुलिस अधीक्षक (SP) नियुक्त किया गया है।

हाल ही में हुए पुलिस फेरबदल में हरीश राठौर को कोरिया जिले का नया एसपी बनाया गया था। उनके ट्रांसफर के बाद से ही सीएम सुरक्षा का यह महत्वपूर्ण पद रिक्त चल रहा था, जिसकी जिम्मेदारी अब जयंत वैष्णव को सौंप दी गई है। डीजीपी अरुण देव गौतम द्वारा इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री की सुरक्षा राज्य की सबसे संवेदनशील जिम्मेदारियों में शामिल होती है। ऐसे में जयंत वैष्णव की नियुक्ति को सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads Bottom