दो अलग अलग घटनाओं में महिला व युवक ने गंवाई अपनी जान, 1 को सांप ने काटा दो दूसरे ने लगाई फाँसी

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

दो अलग अलग घटनाओं में महिला व युवक ने गंवाई अपनी जान, 1 को सांप ने काटा दो दूसरे ने लगाई फाँसी

दो अलग अलग घटनाओं में महिला व युवक ने गंवाई अपनी जान, 1 को सांप ने काटा तो दूसरे ने लगाई फाँसी


पत्थलगांव। दो अलग अलग घटनाओं में 1 महिला व 1 युवक ने अपनी जान गंवा ली। पहली घटना में 1 घर में सो रही महिला को जहरीले करैत सांप ने काट लिया, सांप के काटने के बाद परिजन उसे पत्थलगांव सिविल अस्पताल लेकर आये जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। वही दूसरी घटना में कर्ज से परेशान 1 युवक ने अपने घर मे फाँसी लगाकर अपनी जीवन समाप्त कर ली है। इन घटनाओं के बाद परिजनों की सूचना पर पत्थलगांव पुलिस शून्य पर मर्ग कायम कर सम्बंधित थाने को प्रेषित करने की तैयारी कर रही है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतिका प्रमिला केरकेट्टा पति राम प्रसाद उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम लीचिरमा जोगडांड थाना सीतापुर 24 तारीख को रात 8 बजे खाना खाकर सोये। रात में करीब 2.30 उठकर परिजनों को बताया की उसे दाहिने हाथ मे करैत सांप डस लिया है। काटने के बाद सांप भी वही पर दिखाई पड़ा जिसे डंडे की मदद से उसे मार दिया गया। मृतिका की स्थिति को भांपते हुवे परिजन उसे पत्थलगांव के सिविल अस्पताल लेकर लाये, जहां इलाज के दौरान सुबह करीब 6.30 बजे उसकी मृत्यु हो गई।

दूसरी घटना ग्राम ससकोबा जुनापारा निवासी मृतक लव कुमार राठिया पिता गोपाल राठिया उम्र लगभग 24-25 वर्ष की है। जो कि बीते 25 अगस्त को रात 9-10 बजे के करीब सबके सोने के बाद अपने ही घर के कमरे मे गमछे से फाँसी लगा की। परिजनों के द्वारा उसे फाँसी में लटका देख उसे तत्काल उसे म्यार से उतारा और पानी पिलाया। इसके पश्चात उसे वाहन के माध्यम से रात 11 बजे करीब पत्थलगांव के सिविल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

मृतक की 1 वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी। पत्नी के द्वारा पुलिस को बताये अनुसार उसकी बहन कि शादी इसी गर्मी के मार्च महीने में हुई थी। शादी के हुवे खर्च के कारण हुवे कर्ज को लेकर परेशान और चिंतित रहता था। आये दिन पत्नी को कर्जा को लेकर बातें किया करता था। जिससे परेशान होकर वह फाँसी लगाकर अपनी जीवन समाप्त कर ली। 

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom