प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाने पुलिस विभाग में हुवा बड़ा फेरबदल, 34 निरीक्षक 1 उप निरीक्षक के हुवे ट्रांसफर

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाने पुलिस विभाग में हुवा बड़ा फेरबदल, 34 निरीक्षक 1 उप निरीक्षक के हुवे ट्रांसफर

प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाने पुलिस विभाग में हुवा बड़ा फेरबदल, 34 निरीक्षक 1 उप निरीक्षक के हुवे ट्रांसफर 


रायपुर। प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए गुरुवार को फिर एक बार पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। जिसमें 35 पुलिस कर्मियों के ट्रांसफर किए गए, इसमें 34 निरीक्षक और 1 सब इंस्पेक्टर शामिल है। पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम के हस्ताक्षर से जारी इस आदेश में 34 पुलिस निरीक्षक और 1 उप-निरीक्षक शामिल हैं। इस सूची में पुलिस अधिकारियों का एक जिले से दूसरे जिले या इकाई में तबादला किया है। 

सूची में सुकमा, कांकेर, राजनांदगांव, रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़ और दुर्ग जैसे महत्वपूर्ण जिलों में पदस्थ निरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। बड़ी संख्या में कांकेर और राजनांदगांव में पदस्थ निरीक्षकों को सूरजपुर, सरगुजा, कोरिया, बलरामपुर-रामानुजगंज और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जैसे जिलों में भेजा है। जारी किए गए आदेश की प्रतिलिपि सभी संबंधित पुलिस अधीक्षकों, रेंज महानिरीक्षकों और पुलिस आयुक्त को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु भेज दी है।




Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom