भारतीय प्रशासनिक सेवा के पांच परिवीक्षाधीन अधिकारियों की हुई नई पदस्थापना, छ ग शासन जा किये आदेश

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

भारतीय प्रशासनिक सेवा के पांच परिवीक्षाधीन अधिकारियों की हुई नई पदस्थापना, छ ग शासन जा किये आदेश

भारतीय प्रशासनिक सेवा के पांच परिवीक्षाधीन अधिकारियों की हुई नई पदस्थापना, छ ग शासन जारी किये आदेश

21 अगस्त 2026 को कार्यमुक्त होने के बाद सभी अधिकारी अपने नए पदस्थापना स्थल पर करेंगे कार्यभार ग्रहण


रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा के पांच परिवीक्षाधीन अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। राज्य शासन के अनुसार अधिकारियों को प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद विभिन्न जिलों में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) यानी एसडीएम के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी और सुचारु बनाना है।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार वर्ष 2020 और 2024 बैच के अधिकारियों ने लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी में फेज-2 प्रशिक्षण पूरा कर लिया है। प्रशिक्षण से 21 अगस्त 2026 को कार्यमुक्त होने के बाद सभी अधिकारी अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करेंगे।


इनको मिली नई जिम्मेदारी

1. अनिकेत अशोक फडतरे (IAS 2020)

वर्तमान पद: सहायक कलेक्टर, जशपुर

नई पदस्थापना: अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), मैनपुर, जिला गरियाबंद

2. अरविंद कुमार टी. (IAS 2024)

वर्तमान पद: सहायक कलेक्टर, बिलासपुर

नई पदस्थापना: अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), भटापारा, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा

3. अक्षय दोशी (IAS 2024)

वर्तमान पद: सहायक कलेक्टर, रायगढ़

नई पदस्थापना: अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव

4. क्षितिज गुरुस्के (IAS 2024)

वर्तमान पद: सहायक कलेक्टर, कवर्धा

नई पदस्थापना: अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), घरघोड़ा, जिला रायगढ़

5. विपिन दुबे (IAS 2024)

वर्तमान पद: सहायक कलेक्टर, बस्तर

नई पदस्थापना: अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), कटघोरा, जिला कोरबा


Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom