तंत्र मंत्र का अजीबोगरीब मामला आया सामने, जमानत के लिये किया जा रहा था हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की फोटो पर काला जादू

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

तंत्र मंत्र का अजीबोगरीब मामला आया सामने, जमानत के लिये किया जा रहा था हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की फोटो पर काला जादू

तंत्र मंत्र का अजीबोगरीब मामला आया सामने, जमानत के लिये किया जा रहा था हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की फोटो पर काला जादू

चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा और 2 अन्य लोगों की तस्वीरें रखकर कर रहे थे पूजा-पाठ, ग्रामीणों ने पकड़ा

तांत्रिक का दावा -- तांत्रिक क्रिया करने से जेल में बंद उनके रिश्तेदार को मिल जायेगी जमानत 


छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में तंत्र मंत्र का मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की फोटो पर काला जादू और तंत्र-मंत्र किया जा रहा था जिसकी जानकारी स्थानीय लोगों और पुलिस को हुई। पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया है जबकि तंत्र-मंत्र की क्रिया में शामिल तीन युवक मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

मामला सीपत थाना क्षेत्र के देवरी गांव स्थित मुक्तिधाम का है। 7 अगस्त की रात श्मशान घाट के आसपास कुछ संदिग्ध गतिविधियां दिखाई देने पर ग्रामीणों ने इसकी जानकारी गांव के अन्य लोगों को दी। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग शमशाम घाट पहुंच गए। ग्रामीणों की भीड़ को देखकर वहां मौजूद युवक भागने लगे। वहां लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया, जबकि 3 अन्य साथी मौके से भाग गए। बताया जा रहा कि 4 लड़के छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा और 2 अन्य लोगों की तस्वीरें रखकर पूजा-पाठ कर रहे थे। उसके बाद स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।

जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पकड़े गए युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस ने युवक की पहचान राजकिशोर नगर निवासी ऋषिकेश कुमार के रूप में की है। श्मशान घाट की जांच के दौरान चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा और दो अन्य लोगों की तस्वीरें वहां रखी मिलीं। साथ ही मरी हुई मछलियां और पूजा पाठ के कुछ अन्य सामान भी मौजूद था।

पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में ऋषिकेश कुमार ने बताया कि उसका रिश्तेदार प्रियांशु बोले चाकूबाजी के मामले में जेल में बंद है। तोरवा पुलिस ने प्रियांशु बोले को चाकूबाजी के मामले में गिरफ्तार किया था। न्यायालय के आदेश के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार प्रियांशु बोले की जमानत के लिए हाई कोर्ट में आवेदन लगाया गया है। ऋषिकेश कुमार ने पूछताछ में बताया कि जमानत के लिए इंटरनेट मीडिया के माध्यम से एक तांत्रिक से संपर्क किया गया था। इसके बाद वह तंत्र क्रिया के लिए शमशान घाट पहुंचा था।

बताया जा रहा है कि उस तांत्रिक ने आरोपी के रिश्तेदारों से कहा था कि शमशान घाट में तांत्रिक क्रिया करने से जेल में बंद उनके रिश्तेदार को जमानत मिलने का दावा किया गया था। इसके बाद चार लोग तंत्र साधना के लिए देवरी के श्मशान घाट पहुंचे थे।

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom