छत्तीसगढ़ शासन के चिकित्सा शिक्षा विभाग ने राज्य में शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों के सुचारू संचालन के उद्देश्य से 14 चिकित्सकों का किया ट्रांसफर
रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल का दौर लगातार जारी है। इस बार छत्तीसगढ़ शासन के चिकित्सा शिक्षा विभाग ने राज्य में शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों के सुचारू संचालन और प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से 14 चिकित्सकों का ट्रांसफर किया है। विभाग की ओर से 3 सितंबर 2026 को जारी आदेश में अधिकारियों को वर्तमान जिम्मेदारी से हटाकर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह पदस्थापना अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।
शासन द्वारा जारी निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि सभी संबंधित चिकित्सकों और अधिकारियों को आदेश जारी होने की तिथि से पंद्रह दिवस के भीतर अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर अनिवार्य रूप से कार्यभार ग्रहण करना होगा। यदि निर्धारित समयावधि के भीतर संबंधित अधिकारी भारमुक्त नहीं होते हैं, तो उन्हें स्वतः ही भारमुक्त मान लिया जाएगा। संबंधित संस्थाओं के प्रमुखों का यह दायित्व होगा कि वे स्थानांतरित अधिकारियों को तुरंत भारमुक्त करें और इसकी प्रति विभाग को भेजें। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।





