ऑपरेशन आघात : जशपुर पुलिस ने पकड़ी 15 लीटर से अधिक अवैध अंग्रेजी शराब

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

ऑपरेशन आघात : जशपुर पुलिस ने पकड़ी 15 लीटर से अधिक अवैध अंग्रेजी शराब

ऑपरेशन आघात : जशपुर पुलिस ने पकड़ी 15 लीटर से अधिक अवैध अंग्रेजी शराब

चौकी कोतबा पुलिस ने बिक्री के लिए शराब ले जा रहे 21 वर्षीय आरोपी को किया गिरफ्तार

आरोपी के कब्जे से 60 नग शीशी में कुल 15 लीटर 100 मिलीलीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद


दिनांक 27.09.2026 को चौकी कोतबा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपने पास रखे पिठ्ठू बैग में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब लेकर मोटर सायकल क्रमांक CG-14-MV-1725 से कोतबा से ग्राम गोलियागढ़ की ओर अवैध रूप से बिक्री करने के लिए जा रहा है।

मुखबिर की सूचना से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए चौकी कोतबा पुलिस द्वारा तत्काल कोतबा स्थित इंडियन गैस गोदाम के पास नाकाबंदी की गई। इसी दौरान उक्त मोटर सायकल से एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे रोक लिया।

पूछताछ में संदिग्ध व्यक्ति ने अपना नाम केतन बंजारा, उम्र 21 वर्ष, निवासी गोलियागढ़, माझापारा, चौकी कोतबा, जिला जशपुर (छ.ग.) बताया।

पुलिस टीम द्वारा उसके पास रखे पिठ्ठू बैग की तलाशी लेने पर उसमें अलग-अलग कंपनियों की सीलबंद अंग्रेजी शराब मिली, जिसमें—

- 05 नग सिम्बा कंपनी की बीयर, 675 एमएल प्रत्येक

- 05 नग मैकडॉनल नंबर-1 कंपनी की व्हिस्की, 375 एमएल प्रत्येक

- 05 नग इंपीरियल ब्लू कंपनी की व्हिस्की, 375 एमएल प्रत्येक

- 25 नग सीजी टाइन कंपनी की व्हिस्की, 180 एमएल प्रत्येक

- 20 नग ब्लफ मास्टर कंपनी की व्हिस्की, 180 एमएल प्रत्येक

कुल 60 नग शीशी बरामद हुई।

पुलिस द्वारा आरोपी से शराब रखने एवं बिक्री के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन आरोपी द्वारा किसी प्रकार का वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका। इस पर पुलिस ने आरोपी केतन बंजारा के कब्जे से कुल 60 नग शीशी में 15 लीटर 100 मिलीलीटर अवैध अंग्रेजी शराब गवाहों के समक्ष विधिवत जप्त की। जप्त शराब की अनुमानित कीमत लगभग 11,625 रुपये है।

अवैध शराब के परिवहन में प्रयुक्त होंडा साइन मोटर सायकल क्रमांक CG-14-MV-1725 को भी पुलिस द्वारा जप्त किया गया।

 आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

मामले में आरोपी केतन बंजारा द्वारा अपराध स्वीकार करने तथा उसके विरुद्ध पर्याप्त अपराध सबूत पाए जाने पर पुलिस द्वारा उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध चौकी कोतबा में आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया तथा आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

अवैध शराब की बरामदगी एवं आरोपी की गिरफ्तारी की कार्यवाही में चौकी प्रभारी कोतबा उप निरीक्षक बृजेश यादव, सहायक उप निरीक्षक अपलेजर खेस, आरक्षक दिलीप नाग, सुभाष पैंकरा एवं अमित साय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom