छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में 20 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच होने वाली सत्यापन और साक्षात्कार की प्रक्रिया को किया स्थगित

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में 20 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच होने वाली सत्यापन और साक्षात्कार की प्रक्रिया को किया स्थगित

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में 20 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच होने वाली सत्यापन और साक्षात्कार की प्रक्रिया को किया स्थगित

दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार के लिए नई तारीखों की घोषणा उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर पुनः की जाएगी



रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों के लिए अहम सूचना जारी की है। 20 विभागों के 265 पदों के लिए दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार की प्रक्रिया को फिलहाल टाल दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि यह प्रक्रिया 20 सितंबर से एक अक्टूबर के बीच होनी थी, लेकिन कुछ ‘‘अपरिहार्य कारणों’’ से इसे स्थगित कर दिया गया। यह प्रक्रिया 20 सितंबर से 1 अक्टूबर 2026 तक प्रस्तावित थी।

बुधवार को जारी एक नोटिस में आयोग ने कहा कि दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार के लिए नई तारीखों की घोषणा उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी। लोक सेवा आयोग ने इसे टालने का कोई खास कारण नहीं बताया है, बस ‘अपरिहार्य कारणों’ का जिक्र किया है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे बदली हुई नई तारीख के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट को नियमित रूप से देखते रहें।

राज्य सेवा परीक्षा-2025 के जरिए छत्तीसगढ़ शासन के 20 विभागों में कुल 265 पदों पर भर्ती होनी है। चयन प्रक्रिया के तहत दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार अगला अहम चरण था, जिसकी तारीखें अब आगे बढ़ा दी गई हैं।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार की नई तारीखें अलग से जारी की जाएंगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर अपडेट देखते रहना होगा। नई तारीख जारी होने के बाद ही दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।


Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom