युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, राजस्व विभाग में पटवारी के 200 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती को मिली मंजूरी

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, राजस्व विभाग में पटवारी के 200 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती को मिली मंजूरी

युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, राजस्व विभाग में पटवारी के 200 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती को मिली मंजूरी

आवेदन शुरू होने की तारीख और परीक्षा से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को करना होगा आधिकारिक अधिसूचना का इंतजार 



रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। सरकार ने राजस्व विभाग में पटवारी के 200 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती को मंजूरी दे दी है। पटवारी के पदों पर भर्ती छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल के माध्यम से चयन मंडल द्वारा आयोजित की जाएगी। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया CG Vyapam के पोर्टल पर भर्ती प्रस्ताव की प्रविष्टि के बाद शुरू होगी। 

इसके बाद अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मंगाए जाएंगे। हालांकि, अभी भर्ती का विस्तृत विज्ञापन जारी नहीं हुआ है। इसलिए आवेदन शुरू होने की तारीख और परीक्षा से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक अधिसूचना का इंतजार करना होगा। विज्ञापन जारी होने के बाद ही शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, परीक्षा पैटर्न और अन्य पात्रता शर्तों की विस्तृत जानकारी आधिकारिक भर्ती विज्ञापन जारी होने के बाद ही स्पष्ट होगी। अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले आधिकारिक अधिसूचना में दी गई सभी शर्तों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाएगी। जारी होने के बाद ही स्पष्ट होगा कि आवेदन कब से शुरू होंगे और आवेदन की अंतिम तारीख क्या होगी।

200 पदों पर होगी भर्ती

राजस्व विभाग में पटवारी का पद युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है। शासन के आदेश के अनुसार प्रदेश के अलग-अलग जिलों में स्वीकृत रिक्त पदों को भरने के लिए कुल 200 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। पदों का जिला-wise वितरण किया गया है। इसमें कुछ जिलों में अन्य की तुलना में अधिक रिक्तियां हैं। सबसे ज्यादा 15-15 पद सारंगढ़-बिलाईगढ़, गरियाबंद, बालोद, बेमेतरा और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिलों में हैं। इसके अलावा कई जिलों में 10 या उससे कम पद स्वीकृत किए गए हैं।

 जिलों के अनुसार सूची....-

बलौदाबाजार-भाटापारा 5

सारंगढ़-बिलाईगढ़ 15

गरियाबंद 15

धमतरी 4

महासमुंद 5

दुर्ग 3

बालोद 15

बेमेतरा 15

राजनांदगांव 8

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई 15

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी 10

कबीरधाम (कवर्धा) 10

कोंडागांव 2

उत्तर बस्तर कांकेर 10

नारायणपुर 2

सुकमा 2

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही 5

मुंगेली 5

कोरबा 7

रायगढ़ 6

जांजगीर-चांपा 7

सक्ती 10

बलरामपुर-रामानुजगंज 10

जशपुर 8

कोरिया 2

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर 4

कुल 200

आरक्षण और भर्ती नियमों के तहत होगी नियुक्ति

शासन के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पटवारी के रिक्त पदों पर भर्ती प्रचलित आरक्षण नियमों और संबंधित सेवा भर्ती नियमों के अनुसार की जाएगी। चयन मंडल के माध्यम से पूरी होने वाली इस भर्ती के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने संबंधित जिला कलेक्टरों को भी आदेश की प्रति भेजी है। साथ ही छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल को भर्ती से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई गई है।

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom