देश में 8 हाईकोर्ट के नये चीफ जस्टिस नियुक्त, न्यायमूर्ति संजय कुमार अग्रवाल राजस्थान हाईकोर्ट मुख्य न्यायाधीश नियुक्त
न्यायमूर्ति कृष्ण राम महापात्रा होंगे छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के नये चीफ जस्टिस
सुप्रीम कोर्ट (SC) के कॉलेजियम द्वारा नामों की सिफारिश किए जाने के कुछ दिन बाद शनिवार को 8 हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस नियुक्त किए गए। 5 सितंबर को जारी अधिसूचना के तहत ओडिशा हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति कृष्ण राम महापात्रा को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का नया मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। वहीं, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय कुमार अग्रवाल को राजस्थान हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
न्यायमूर्ति कृष्ण राम महापात्रा ने 7 फरवरी 1988 को उड़ीसा राज्य बार काउंसिल में अधिवक्ता के रूप में पंजीकरण कराया था। उन्हें कानून की विभिन्न शाखाओं में करीब 26 वर्षों का अनुभव है। उनके अनुभव में सिविल, सेवा, आपराधिक और संवैधानिक कानून सहित कई क्षेत्र शामिल हैं।
कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने अपने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि दिल्ली हाईकोर्ट के मौजूदा न्यायाधीश वल्लुरी कामेश्वर राव को पटना हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। वहीं, मुंबई हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति रवींद्र वी. घुगे कलकत्ता हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश होंगे।
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय कुमार अग्रवाल को राजस्थान हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है, जबकि इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति महेश चंद्र त्रिपाठी को मुंबई उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अश्वनी कुमार मिश्रा को इसी उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
साथ ही ओडिशा हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति कृष्ण राम महापात्र को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। गुजरात उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति अल्पेश यशवंत कोगजे मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश होंगे। राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति पुष्पेंद्र सिंह भाटी को जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख हाईकोर्ट का मुख्य हाईकोर्ट किया गया है।




